Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज भ्रष्टाचार के आरोप में विनोद कुमार को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम द्वारा कल मंगलवार को मुकदमा नंबर – 20 दिनांक 09.08.2023 धारा 13(1)(सी)(डी) सहपठित 13(2) पीसी. एक्ट व 409, 418, 420, 467, 468, 471, 120-बी भा.द.स. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में आरोपित विनोद कुमार निवासी चाहरवाला, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है।

मामला यह था कि विनोद कुमार उपरोक्त द्वारा ग्राम पंचायत चाहरवाला की पूर्व सरपंच कलावति व उसके पति विनोद कुमार (पहला व्यक्ति)  तथा भरत सिंह निवासी चाहरवाला, जिला सिरसा व सुभाष चन्द्र तत्कालीन ग्राम सचिव, गांव चाहरवाला, जिला सिरसा के साथ मिलीभगत करके वर्ष 2017-18 के दौरान प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत विनोद (दूसरा व्यक्ति) निवासी गांव चाहरवाला,जिला सिरसा के नाम अलॉट प्रधानमंत्री आवास योजना आई.डी. का आरोपित विनोद कुमार उपरोक्त (तीसरे व्यक्ति) द्वारा गलत प्रयोग करके अपात्र होते हुए भी मकान निर्माण सम्बन्धित कुल राशि 1,38,000/-रुपए अपने खाता में डलवाकर सरकार की राशि  का गबन करने बारे आरोप है।

एसीबी की टीम हिसार द्वारा आरोपित विनोद कुमार (तीसरा व्यक्ति) को कल मंगलवार ,दिनांक  4.2.2025 को गांव चाहरवाल जिला सिरसा से गिरफ्तार करके न्यायालय सीजेएम सिरसा के सम्मुख पेश किया गया। जिस पर  न्यायालय के आदेश उपरांत आरोपित  को जिला जेल, सिरसा में भेज दिया गया। 

Related posts

लूट के इरादे फैक्ट्री में घुसे बदमाश ने पकड़े जाने पर सुरक्षा कर्मी को गोली मार कर की हत्या,आरोपित हुआ फरार-पढ़ें  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक महिला से 11000 रूपए ठग कर भागने वाले तांत्रिक  24 लाख रूपए  का आभूषण घर छोड़ गए, अरेस्ट   

Ajit Sinha

फिल्मी अंदाज में कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी का भाई सहदेव भाटी ट्रांसपोटर से 45 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x