Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने कृष्ण पाल गुर्जर के दोबारा मंत्री बनने पर भेजा बधाई संदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने नई भाजपा सरकार के गठन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को शुभकामना संदेश भेजा है। इसके साथ साथ हरियाणा से तीन सांसदों को मंत्री बनाने पर उनका आभार भी व्यक्त किया है । श्री भाटिया ने केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हंै।



उन्होंने कहा कि सरकार व संगठन ने हमेशा से फरीदाबाद को खासा महत्व दिया है। यही वजह है कि फरीदाबाद को केंद्र सरकार में जहां 2014 में मंत्री पद देकर कृष्णपाल गुुर्जर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र को सम्मान दिया था, वहीं 2019 में पुन: फरीदाबाद जिले को केंद्र सरकार में शामिल किया गया है। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति के अनुरूप कार्य कर रही है। श्री भाटिया ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से नवनियुक्त मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को भी बधाई दी है। श्री भाटिया ने कहा कि फरीदाबाद को केंद्र में विशेष स्थान दिलवाने के लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी विशेष आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि केंद्र के बाद अब प्रदेश में दोबारा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र व प्रदेश में नई सरकारों के पुर्नगठन के बाद जो योजनाएं अधूरी रह गई थीं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। श्री भाटिया ने कहा कि फरीदाबाद को केंद्र सरकार में सांसद कृष्णपाल गुर्जर के रूप में प्रतिनिधितत्व मिलने से हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Related posts

सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 15 लाख से अधिक मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :विश्व महिला दिवस आज महिलाओं ने एस्सार पेट्रोल पम्प सेक्टर -37 बाईपास रोड पर केक काट कर उत्साह पूर्वक मनाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरियाणा के किसानों के मुआवजे के 50 लाख रुपए धोखे,साजिश के तहत दिल्ली के एक शख्स के एक्सिस बैंक के खाते में पहुंच गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!