Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

बल्लभगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो को लेकर भाजपाइयों ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं, की शिकायत,पूर्व विधायक शारदा राठौर ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शारदा राठौर ने भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 14 मार्च के प्रस्तावित रोड शो को लेकर भाजपा नेताओं ने पूरा शहर होर्डिंग, विशाल, द्वार, बैनर व झंडों से पाट दिया है। प्रशासन इस पर आंखें मूंद कर बैठा है और आचार संहिता की खुल्लम खुल्ला धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कुछ अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।



सरकारी तंत्र का पूरी तरह दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने फोटो व वीडियो सहित शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त को भेज दी है। मेरी चुनाव आयोग से मांग है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर वाली गाड़ियां घूम रही हैं। बच्चों को परीक्षा के समय व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का भी दमन कर रही है और इस देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी तहस-नहस कर रही है। मुख्यमंत्री के दौरे के लिए रातों-  रातों निर्माण कार्य भी किए गए हैं ,जो अचार संहिता का सीधा उल्लंघन है। जो अधिकारी कानून को नहीं मान रहे हैं उन्हें त्यागपत्र देकर स्वयं  चुनाव लड़ना चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद :जागो फरीदाबाद की मुहिम आज भी जारी रही, रोटी बैंक वूढ़ेना  गांव की भागीदारी से। आज की इस मुहीम में हिस्सा लिया

Ajit Sinha

सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म में राजकीय सम्मान के साथ हुआ चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गुर्जर सभा हरियाणा ने आज 101 रुपये की शादी करने वाले आईएएस प्रशान्त नागर को किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x