Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

पानीपत में एसएचओ सुरेश 10 हजार और महिला थाना भिवानी की एसएचओ कमलेश 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकडे गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पानीपत: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला पानीपत के थाना किला में तैनात थाना प्रभारी (SHO) सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ थाना SV&ACB करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर  नंबर 08 दिनांक 26.05.2026 दर्ज की गई है।
*क्या था मामला-*
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि थाना किला में तैनात SHO सुरेश कुमार दो शिकायतों के निपटारे के एवज में उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। इनमें एक शिकायत स्वयं शिकायतकर्ता वकील के खिलाफ थी, जिसकी जांच थाना किला के हेड कांस्टेबल मनोज द्वारा की जा रही थी, जबकि दूसरी शिकायत उसके मित्र मोनिस के खिलाफ थी, जो सब इंस्पेक्टर महावीर को मार्क की गई थी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपित SHO इससे पहले भी शिकायतकर्ता से उसके मित्र मोनिस से संबंधित एक अन्य शिकायत के निपटारे के बदले 3 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद आरोपी ने दोबारा 10 हजार रुपये की मांग की।शिकायत की पुष्टि उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पानीपत की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया।यह ट्रैप कार्रवाई SV&ACB पानीपत के नेतृत्व में की गई| कार्रवाई के दौरान आरोपी SHO सुरेश कुमार को थाना किला, जिला पानीपत में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया।
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला थाना भिवानी की एस एच ओ इंस्पेक्टर कमलेश को 7 हजार रुपए के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपित  के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रषटाचार निरोधक ब्यूरो हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था मामला-
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि महिला थाना भिवानी में दर्ज मामले में समझौता करवाने और मामले में राहत दिलाने के एवज में एसएचओ इंस्पेक्टर कमलेश द्वारा 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत की सत्यता की जांच उपरांत SV & ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और एसएचओ को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर  लिया| इस मामले में SHO इंस्पेक्टर कमलेश से पूछताछ जारी है।
यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
यूनिट फतेहाबाद के नेतृत्व में की गई। ब्यूरो द्वारा कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद; मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पूरे भाव से नमन किया भगवान श्रीराम को

Ajit Sinha

इंडियन बैंक के लूटेरे और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार, दूसरा फरार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: संजय नगर रेलवे झुग्गी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x