
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की लापरवाही के चलते ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बिल्डरों द्वारा अवैध रूप से बनाए जा रहे हैं चौथी मंजिल,नई बिल्डिंगों में एक्स्ट्रा कवरेज कर, फ्लैट खरीदारों को दोनों हाथों से लूटने में लगे है, पर इसे रोकने वाला कोई नहीं हैं। इस मामले की कई शिकायतें ATHARV NEWS के पास लगातार आ रही है, और इनमें से कई शिकायतें डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद के पास भी पहुंची हुई है, पर बीते एक महीने से अधिक समय से कोई भी कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ता में काफी निराशा है। कह रहे है कि ये कॉलोनी एक दिन अवैध कॉलोनी से भी बद से बदतर हो जाएगी। इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि बीते दिनों लगभग 160 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए है जिन्होनें अपने- अपने बिल्डिंगों के नीचे स्टील पार्किंग में अवैध रूप से चूहा फ्लैट, गार्ड रूम व स्टोर रूम बनाई हुई है, ये नोटिस ग्रीन फील्ड कॉलोनी, चार्मवुड व बीपीटीपी सहित अन्य कई क्षेत्रों में दिए गए हैं, इनमें से कइयों के जवाब उनके पास तो आए है, अब इन सभी को दूसरी नोटिस दिए जा रहे है। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि उन लोगों को नोटिस दिए गए है जो अपने बिल्डिंगों में अवैध रूप से एक्स्ट्रा कवरेज किए हुए है, और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 30 फुट रोड पर 3 मंजिल का नक्शा पास करवा कर, चोरी छिपे व अवैध रूप से 4 मंजिल बना लिए है। और फर्जी तरीके से खरीदारों को करोड़ों रूपए में बेच रहे है, बाद में जालसाजी का खुलासा होने पर फ्लैट खरीदारों को लाखों रुपए खर्च करके भुगतना पड़ता है। उनका कहना है कि ऐसी भी काफी शिकायतें उन्हें मिली है, जिनमें कुछ बिल्डरों को नोटिस दे दिए गए है , कइयों को नोटिस भेजी जा रही है। किसी भी बिल्डरों को किसी भी सूरत बख्शा में नहीं जाएगा। लोग बताते है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्लॉट नंबर -3193 -3194 पर अलग -अलग दो बिल्डिंग है जिनमें एक्स्ट्रा कवरेज करके लेट्रिन -बाथरूम बनाई गई है, दोनों बिल्डिंगों में चौथी मंजिल बनी हुई है। इससे अतिरिक्त प्लॉट नंबर -2010 पर 4 मंजिल है, जोकि 30 फुट रोड पर बनी खड़ी है। लाजमी है इसमें भी एक्स्ट्रा कवरेज अवशय होगी। इसके अलावा 2223, 2066, 761 1836,161, 1978 2529, 2453, पर भी बनाई गई बिल्डिंगों में भी चोरी छिपे एक्स्ट्रा कवरेज की गई है, ताकि फ्लैट खरीदारों को जमकर दोनों हाथों से लूट सकें।स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन व डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद से मांग की है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अवैध निर्माणों और एक्स्ट्रा कवरेज, स्टील पार्किंग में अवैध रूप से बने चूहा फ्लैट, गोदाम व गार्ड रूप पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई करें। और ओमेक्स टावर के सामने अवैध रूप से लगाई गई दुकानों पर तोड़ने की कार्रवाई करें। प्लॉट नंबर -2203 पर अवैध रूप से बिल्डिंग बनाई गई है, जिसके निचले हिस्से में स्टील पार्किंग स्थल पर अवैध रूप 6 -7 दुकानें चलाई जा रही है। इसके ऊपरी मंजिल के आगे और पीछे के हिस्से में जरूरत से कहीं ज्यादा कवर कर ली है। इसके ऊपर भी यानी दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है, को डीटीपी एन्फोर्स्मेंट , फरीदाबाद ने 2 नोटिस दे चुकी है। इसके आगे की सख्त कार्रवाई जल्द की जाएगी। बताया गया है कि इसी बिल्डिंग के मालिक का प्लॉट नंबर -2121 है, जिसमें अवैध रूप रिहायशी मकान के पिछले हिस्से में दो दुकानें बना कर व सड़क पर कब्ज़ा करके बड़ी सी शेड बना ली है , और किराए पर चढ़ा दी है. और किराया वसूल रहा है। इसका एक अन्य रिहायशी मकान के ऊपर ओयो होटल चल रही है अवैध रूप। मेन रोड, ग्रीन फील्ड में है जिसका प्लॉट नंबर -बी -482 बताई गई है। इसके मालिक ने पूरी तरह से कानूनी नियमों को ठेंगा दिखा कर लाखों रुपए किराए से हर महीने कमाए जा रहा है। इसे रोकने की सख्त जरूरत है , रहने के जगहों पर अवैध तरीके से दुकान चलाए जा रहे है , और स्थानीय निवासियों का जीना दूभर किया हुआ है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

