Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली ब्रेकिंग: जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर हुई पत्थर बाजी, लाठी चार्ज, चल रही लाठी डंडे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के जंतर मंतर पर आज बुधवार को शाम के लगभग साढ़े 8 बजे प्रदर्शन कारियों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई,प्रदर्शन कारियों और पुलिस कर्मियों के बीच में जमकर चली लाठी-डंडे, पत्थर बाजी हुई है। देखा जा रहा है कि असमाजिक तत्वों की बड़ी ग्रूप प्रदर्शनकारियों के बीच में आ गए है, और जो हिंसा, उग्र प्रदर्शन कर रहे है। हालत बता रहे है असमाजिक तत्वों द्वारा पुलिस कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी, और लाठी चला रहे है। इतने तादाद में जंतर मंतर पर पत्थर और लाठी -डंडे कहा से आए इसकी गहनता जांच करने की जरूरत है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए है। जंतर मंतर के पास कॉक्रोच जनता पार्टी के बैनर तले हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, छात्रों के इस आंदोलन को बदनाम करने की नियत से असामाजिक तत्व ने सोची समझी साजिश के तहत सीजेपी के आंदोलन में घुस आए , और पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस कर्मियों ने भी लाठीचार्ज किया, और प्रदर्शनकारियों पर आसूं गैस के गोले छोड़े। आज की झपड़ में कई पुलिस के लोग और कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए है। अभी हालात ज्यादा तनावपूर्ण है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने कैदियों व बंदियों की पैरोल उनके पहले आत्मसमर्पण की तिथि से छ: सप्ताह और बढ़ाने का फैसला लिया है।

Ajit Sinha

नए वर्ष 2025 के जश्न से पहले दो करोड़ के चरस के साथ तीन ड्रग तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने 14 अपराधियों को अरेस्ट कर, इनसे लूटी गई 125 मोटर साइकिलें बरामद किए हैं, इनमें 41 स्कूटी भी शामिल हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x