Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गणतंत्र दिवस से पूर्व नोएडा में अलर्ट, पब्लिक प्लेस पर बीडीडीएस, डॉग स्क्वायड टीम के साथ चेकिंग, मेट्रो स्टेशन, मॉल्स और बॉर्डर पर चेकिंग


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट के तीनो ज़ोन पुलिस अर्ल्ट मोड पर है. और डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और भारी पुलिस बल के साथ सभी पब्लिक प्लेस पर चेकिंग में जुटी है। मेट्रो स्टेशन, मॉल्स के साथ ही जिले के बॉर्डर चेकिंग की जा रही है और इंटेलिजेंस भी बढ़ा दी गई है।
 
नोएडा जोन के डीसीपी राम बदन की देखरेख में एसीपी फर्स्ट प्रवीण कुमार सिंह द्वारा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गार्डन गैलेरिया, सेक्टर 37, जीआईपी मॉल, बस स्टैण्ड, बोटेनिकल गार्डन आदि महत्वपूर्ण भीड भाड वाले स्थानों के आस पास पुलिस बल व बीडीडीएस, डॉग स्क्वायड टीम के साथ फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों व व्यक्तियों को रोककर उसकी चेकिंग कराई गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा पीआरवी वाहनों को चेक करते हुए लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया.

डीसीपी व एडीसीपी नोएडा सेन्ट्रल और ग्रेटर नोएडा के देखरेख  में एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा दीक्षा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बिसरख क्षेत्र के इलाके में  फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वही एसीपी-1 सेन्ट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस बल के साथ फेस 2 क्षेत्र के इलाके में फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसीपी फोर्थ ग्रेटर नोएडा सार्थक सेंगर द्वारा थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्थानों के आस पास पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों व व्यक्तियों को रोककर उसकी चेकिंग कराई गई.

Related posts

पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई-भाभी के हत्या का खुलासा, दो बदमाश मुठभेड़ के बाद अरेस्ट-कारण जानने के देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से 822 किलोग्राम गांजा बरामद कर, एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने दो थानों के एसएचओ समेत 4 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x