Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तीन कार में करोड़ों की कैश के साथ पकड़े आठ हवाला कारोबारी, रकम की गिनती में पहुंची आयकर विभाग की टीम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली 58 थाना पुलिस ने सेक्टर- 55 में एक डील को अंजाम देने आए आठ हवाला कारोबारियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 कार को भी जब्त किया है, जिसमें से बताया जा रहा है कि करोडो रुपए बरामद हुए हैं,  जिसकी सूचना पुलिस ने आयकर विभाग की टीम होती है जो नोटों की गिनती कर रही है।  पुलिस स्टेशन में खड़ी इन 3 गाड़ियों से पुलिस ने 8 लोगों को सेक्टर- 55 से अरेस्ट  किया है। 

इनकी पहचान गुजरात निवासी जयंतीभाई, दिल्ली निवासी संदीप शर्मा,  विनय कुमार, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी 24 परगना के रहने वाले अभिजीत नजारा,  मुंबई निवासी मीनेश शाह,  इंदौर निवासी अनुज और नोएडा निवासी रोहित जैन के रूप में हुई है। इन लोगों के पास से बरामद 3 गाड़ियां से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। इस मामले में एक स्थानीय आरोपी की भूमिका भी काफी संदिग्ध जो मौके से फरार है। उसकी गाड़ी को पुलिस ने जब्त  किया है जिस पर प्रेस का स्टीकर लगा हुआ है। फरार आरोपी राजा मौर्य की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है। डीसीपी नोएडा हरिश्चंद्र का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि यह आरोपी ब्लैक मनी को खपाने का काम करते थे और कमीशन लेकर ब्लैक मनी को व्हाइट करते थे अब इस मामले की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है। आरोपियों से पूछताछ से पता चला कि करीब 2 करोड़ का कैश इन लोगों के पास था, जिसकी गिनती आयकर विभाग के लोग कर रहे हैं। 

Related posts

एकतरफा प्यार में दीवाना हुए युवक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,युवती की हालत गंभीर, हमलावर गिरफ्तार  

Ajit Sinha

“हरियाणा 112’’ की राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सराहना,सेवा से जुडे़ 15 कर्मियों को किया सम्मानित- डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त एनआईटी सुश्री उत्तम ने सिरोही गांव की झील का किया निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x