Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

मां के साथ सब्जी लेने जा रही 5 साल की मासूम बच्ची को ई – रिक्शा ने ऐसा कुचला की उसका सर धर से अलग हो गया-मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:”एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची शगुन का सर धड़ से अलग हो गया”,, हादसा आर के पुरम इलाके का है..आरोप है रॉन्ग साइड से आ रही माल ढोने वाली ई-रिक्शा ने शगुन को इतना जोरदार टक्कर मारा की उसका धड़ ई- रिक्शा के नीचे आ गया और सर कट के अलग हो गया। यह तस्वीर है 5 साल की मासूम बच्ची शगुन की जो अपने 4 भाइयों की इकलौती बहन सबकी लाड़ली और दुलाडी,, शगुन की मौत एक दर्दनाक सड़क हादसे में हो गई.हादसा भी तब हुआ जब वह अपनी मां के संग बाजार जा रही थी। रास्ते में माल ढोने वाले ई-रिक्शा ने शगुन को इस कदर कुचला कि उसका सर धड़ से अलग हो गया.पूरी घटना आर के पुरम इलाके की है.

जिस दिन सारी दुनिया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मना रही हैं, और आज दिन में शगुन अपनी मां के साथ मार्केट जा रही थी. तभी रॉन्ग साइड से आ रही इस ई रिक्शा ने शगुन को जोरदार टक्कर मारा और उसका सर धर से अलग हो गया.इस दुर्घटना की गवाही गाड़ी पर लगे इस खून के निशान से पता लग जाता है कि यह हादसा कितना खतरनाक था..

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है के गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर नशे में था, पूरी घटना को लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है.

वही परिवार की बात करें तो शगुन का परिवार झुग्गियों में रहता है. इस घटना के बाद शगुन के मां और भाइयों का रो -रो कर बुरा हाल है. शगुन अपने परिवार की इकलौती और दुलारी बच्ची थी. हर कोई इसे प्यार करता था एक दर्दनाक हादसे के बाद शगुन अब इस दुनिया में नहीं है. वहीं परिवार शगुन के मौत का इंसाफ चाहता है.

Related posts

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान उच्चस्तरीय चर्चा में कृत्रिम मेधा के युग में रोजगार क्षमता के भविष्य पर विचार।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में 2025 -2026 के लिए सुबह 11 बजे बजट पेश करेगी

Ajit Sinha

दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा की जनता भी सरकार में बदलाव का मन बना चुकी है- डॉ सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x