Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक

दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा की जनता भी सरकार में बदलाव का मन बना चुकी है- डॉ सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा की जनता भी सरकार में बदलाव का मन बना चुकी है। वह आगामी लोकसभा चुनावों में इस पर अपना फैसला सुनायेग। यह कहना है हरियाणा में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा सुशील गुप्ता का। आज दिल्ली निवास पर राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता का उनके निवास स्थान पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए पार्टी के पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।

इस दौरान डॉ गुप्ता का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ-साथ एक भारी भरकम फूलों की माला और दोशाला पहनाकर किया गया। डॉ गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नई जिम्मेदारी देने और मुझ पर विश्वास जताने के लिए अरविंद केजरीवाल का आभार जताता हूं। मैं अध्यक्ष नहीं बल्कि सिपाही के तौर पर अपना काम करूंगा तथा वर्तमान में अंबाला लोकसभा उपचुनाव में पूरी ताकत लगाकर जीत दर्ज करेगें। राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम हरियाणा की व्यवस्था बदलने का प्रयास कर रहें है, हमने  हरियाणा की चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था बदलने का लक्ष्य रखा है। हम हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार के नए आयाम स्थापित करने का  उद्देश्य लिए हुए है। हम किसानों और महिलाओं की स्थिति को सुधारने का लक्ष्य रखा है।
उन्होंने स्वागत के दौरान उपस्थित पार्टी के सदस्यों को हरियाणा में मजबूती से आगे बढ़ने के लिए कहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब हरियाणा में भी जल्द ही इंकलाब होगा।

Related posts

हरियाणा: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश टीम में जमीन से जुड़े चेहरों को तरजीह,टीम की घोषणा।

Ajit Sinha

तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को एक डीसीपी, दो एसएचओ, 20 पुलिस कर्मियों, 8 वकीलों को लगी चोटें, 21 वाहन  क्षतिग्रस्त, देखिए वीडियो 

Ajit Sinha

अग्निवीर, ओआरओपी और दिव्यांगता पेंशन को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x