Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक शख्स के पैर में लगी गोली, पिस्टल बरामद -पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने व कारतूस  लोड करते समय फायर होने से एक शख्स के पैर में गोली लगने के एक सनसनीखेज मामले में थाना सेक्टर -10 गुरुग्राम की टीम ने आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम समुद्र है। उसने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी। पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को आरोपित समुद्र के कब्जे से हादसे में  शामिल लाइसेंसी पिस्टल को बरामद कर लिया है। यह हादसा गत 18 अप्रैल 2025 को एक शादी समारोह में घटित हुआ था ,   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19.04.2025 को थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 18.04. 2025 को वह  अपने दोस्त धीरज की शादी में सेक्टर-37, गुरुग्राम गया था, जहां उसकी मुलाकात समुद्र नामक लड़के से हुई। समुद्र के पास एक पिस्टल थी, जिसे वह बार-बार लोड व अनलोड कर रहा था तभी उसकी पिस्टल से गोली चली और उसके पैर में लगी। उसके पैर में गोली लगने के बाद समुद्र वहां से भाग गया। इस शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सेक्टर-10,  गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए दिनांक 21.05.2025 को आरोपित समुद्र सिंह निवासी गांव नौतना, कनीना, जिला महेंद्रगढ़ को मुकदमा  में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया। आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वारदात में प्रयोग हुई पिस्टल आरोपित  का  लाइसेंसी पिस्टल है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित  के कब्जा से वारदात में  प्रयोग हुई लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

एएमटी कार्ड बदलकर, उस कार्ड से फोन खरीद कर गर्लफ्रेंडस को सेल्फी भेजना ठगों को पड़ा भारी, चारों को पहुंचा दिया जेल

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टाउन पार्क के निकट 35 वर्षीय शख्स की लाश मिल ने से पूरे इलाके में फैली सनसनी-मर्डर का केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x