Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

प्रेम प्रसंग के चलते दोस्त ने अपने ही दोस्त को चाकुओं से गोद कर बड़े ही बेहरमी से हत्या कर दी – 3 आरोपित पकडे गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: रविवार की शाम एक शख्स ने अपने ही दोस्त को हरी नगर अंडरपास के नजदीक घर से बुलाकर उसकी चाकुओं से गोद कर बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी, वारदात की शुरुआती दौड़ में ये सनसनीखेज मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा हैं। मरने वाले शख्स नाम आकाश , उम्र 21 वर्ष, जो बीते 10-12 सालों से गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा इलाके में रह रहा था। इस मामले में थाना सेक्टर -37 में क़ानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके, आज तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार को थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम में एक सूचना अस्पताल में मृत अवस्था में आकाश नामक युवक को लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम की टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर मृतक आकाश के शव का मुआयना किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह  में रखवाया। मृतक आकाश के भाई ने शिकायत के माध्यम से बताया कि वर्ष- 2015 में उसके साथ पढ़ने वाले कृष्णा नामक एक लडके ने मिलने के लिए उसके दोस्त को हरी नगर अंडरपास, गुरुग्राम बुलाया। जहां पर यह, उसके मामा का लड़का व उसके अन्य साथी हरीनगर में उस लड़के (कृष्णा) से मिलने चले गए। जहां पर उस लड़के (कृष्णा) व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तथा चाकू मारकर उसके मामा के लड़के आकाश की हत्या कर दी। इस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 3 आरोपितों को आज सरस्वती एनक्लेव, गुरुग्राम से काबू करके मुकदमे में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम *कृष्णा, उम्र 22 साल, निवासी सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद हाल निवासी सरस्वती एनक्लेव, गुरुग्राम। सचिन उर्फ कालू,उम्र 19 वर्ष, निवासी गांव उड़िया खुर्द रेवाड़ी व सचिन, उम्र 19 साल ,निवासी गांव उस्मानपुर ,रेवाड़ी हैं।उनका कहना है कि आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपितों  को अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

सीपी एस.एस.एन. श्रीवास्तव ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध समीक्षा बैठक की।

Ajit Sinha

बुर्के में आया एक शैतान एक 19 वर्षीय लड़की को पांचवी मंजिल की छत से फेंक कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और फरार हो गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: दिनचर्या में ध्यान व योग को करें शामिल, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव : रणबीर सिंह गंगवा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x