Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: लोकसभा चुनाव जीत को एतिहासिक बनाने को रोहतक में हुई भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में 2019 की तरह ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी 10 की 10 सीटें जीतने की तैयारियों में जुटी हुई है। सोमवार को रोहतक में चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कलस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक शामिल हुए। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, सुरेंद्र पुनिया और डा. अर्चना गुप्ता की उपस्थिति में आगामी कार्ययोजना, चुनाव पर रणनीतिक चर्चा, प्रचार-प्रसार, घर-घर संपर्क को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में तीनों कलेस्टर के प्रभारी राव नरवीर सिंह, कृष्ण लाल पंवार और मनीष ग्रोवर तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला सहित अनेक नेता भी  मौजूद रहे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में खोले जा रहे कार्यालयों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।  सैनी ने बैठक में अब तक हुई संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी ली। लगभग 3 घंटे तक चले चुनावी मंथन के बाद अभेद रणनीति तैयार की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आज दो अहम बैठकें हुई हैं। पहली बैठक कलस्टरों के इंचार्जों के साथ हुई है तथा दूसरी बैठक लोकसभा के संयोजकों व प्रभारियों के साथ हुई।

उन्होंने कहा कि बैठक में चुनाव 2024 के प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई और जरूरी दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को लोकसभाओं के कार्यालयों का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब इन लोकसभा कार्यालयों का शुभारंभ करेंगे। कुरूक्षेत्र में वे खुद भी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। सभी 10 की दस लोकसभाओं में चुनाव कार्यालय खोले जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सैनी ने बताया कि ‘‘गांव चलो अभियान’’ के तहत भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि दस वर्षों में गांवों में जबरदस्त विकास कार्य हुए हैं और गांवों की तस्वीर बदली है। प्रवास के दौरान कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि देश का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से छूटना नहीं चाहिए। इसी विजन को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की। इस संकल्प यात्रा के जरिए पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलाया गया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा की अहम भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अपने गांव में पैतृक घर को ई-लाईब्रेरी के लिए दान करने पर पूछे गए सवाल पर नायब सैनी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पैतृक घर को बच्चों के भविष्य के लिए दान किया है इससे युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे और उनका भविष्य बनेगा।  सैनी ने बताया कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री अपनी एक एकड़ जमीन समाजहित में दान कर चुके हैं।
…….बाक्स
कांग्रेस के समय तय होते थे नौकरियों के रेट: नायब सैनी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि 2014 से पहले की कांग्रेस सरकार में नौकरियों के रेट तय होते थे। पूर्व सीएम हुड्डा के हरियाणा नंबर-1 के बयान पर पूछे गए सवाल पर सैनी ने कहा कि हुड्डा के शासनकाल के दौरान हरियाणा किसानों को दो रुपये के चेक देने में नंबर-1 था। प्रदेश में विकास के नाम पर भेदभाव करने में भी नंबर-1 था। कांग्रेस के शासनकाल में जो दलितों पर अत्याचार हुए उसमें भी हरियाणा नंबर-1 था। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता वोटों के लिए झूठ बोलते आए हैं। पूर्व सीएम हुड्डा बोलते थे 24 घंटे बिजली देंगे, लेकिन उनके शासन काल में 4 से 5 घंटे ही बिजली मिलती थी। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस को समझ चुकी है। जनता को पता है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में नंबर-1 है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार  किसान हितैषी सरकार है। मोदी सरकार की योजनाओं से किसान समृद्ध हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग खुशहाल है। प्रदेश में 24 घंटे बिजली मनोहर सरकार ने दी है। इस मौके पर प्रमुख प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक, सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, प्रवक्ता वंदना पोपली, प्रवक्ता वीरेन्द्र चौहान आदि भी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने से पहले सनफ्लैग की बिल्डिंग में स्थापित हो सरकारी अस्पताल: भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंखा मेले के आयोजन से समाज में आती है सुख-समृद्धि,लखन सिंगला ने उठाया प्राचीन पंखा

Ajit Sinha

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड वैबसाईट पर 8 नवम्बर को होंगे उपलब्ध

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x