Athrav – Online News Portal
दिल्ली

अंगीठी ने ली दो जान, तीन की हालत गंभीर सफदरजंग अस्पताल में चल रहा इलाज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: पिछले कई दिनों से पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर और कोहरे ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है हर कोई ठंड से बचने की कोशिश में लगा हुआ है पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर और कोहरे ने कई लोगों की जान ले ली है और जान लेने का कारण बनी है अंगीठी अक्सर ठंड से राहत के लिए लोग अपने घरों में अंगीठी जलाकर सो जाते हैं और वही अंगीठी लोगों की मौत का सबब बन जाती है। ताजा मामला दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना इलाके का जहां रात को ठंड से बचने के लिए एक परिवार ने कमरे में अंगीठी जलाई थी और जलती अंगीठी को छोड़कर रात को घर में सभी पांच लोग सो गए, कुछ घंटे बाद कमरे में वेंटिलेशन न होने के कारण सभी लोगों का दम घुटने लगा जिसके बाद आनंद-फानन में परिवार में मौजूद सभी लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां अस्पताल में ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया और तीन लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है ।

Related posts

ये दो सरकारी बैंक हो जाएंगे एक, देशभर में खुलेंगी 10,000 नई ब्रांच, ग्राहकों का होगा फायदा

Ajit Sinha

खरगे ने तथ्यों के साथ जवाहरलाल नेहरू और पटेल के बीच मतभेद के मनगढ़ंत भाजपाई दावों की पोल खोली

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले: मोदी सरकार देश को बर्बाद कर रही है-लाइव वीडियो सुने 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x