Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

महिला पर गर्म उबलता पानी डालकर जलाने और कमरे में बंद रखने के मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना धौज क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुरेशीपुर स्थित गड्ढा कॉलोनी में महिला को घर से भगाने के लिए मारपीट करने, उसके ऊपर गर्म उबलता पानी डालकर गंभीर रूप से झुलसाने और बाद में कमरे में बंद रखने के मामले में थाना धौज पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम  ललिता व  उसके पति धर्मेंद्र है। पुलिस द्वारा मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गड्ढा कॉलोनी, गांव कुरैशीपुर निवासी महिला की शादी वर्ष 2024 में रोहित निवासी गड्ढा कॉलोनी के साथ हुई थी। पिछले करीब दो माह से पति के साथ अनबन चलने के कारण वह अपने पड़ोस में ही अपनी देवरानी की मां ललिता के घर पर रह रही थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय से छोटी-छोटी बातों को लेकर पीड़िता और ललिता के बीच विवाद रहने लगा था। गत 15 अगस्त 2026 को खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।शिकायत के अनुसार 16 अगस्त की अल सुबह पीड़िता कमरे में सो रही थी। इसी दौरान ललिता और धर्मेन्द्र ने कथित रूप से उसके ऊपर गर्म उबलता पानी डाल दिया। गर्म पानी गिरने से पीड़िता के शरीर का छाती के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद दोनों आरोपितों ने उसे उपचार के लिए बाहर जाने नहीं दिया और करीब तीन दिन तक मकान के कमरे में बंद करके रखा। पीड़िता प्रीति की शिकायत पर थाना धौज पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ललिता और धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दो ढाई साल पहले पीड़िता की रोहित के साथ शादी हुई थी और करीब 2 महीने से महिला व उसके पति के बीच मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते वह अपनी देवरानी की मां ललिता के पास रह रही थी। आरोपिता ललिता से पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता प्रीति कुछ दिनों से घर के काम में हाथ नहीं बटा रही थी और उसके कारण घर पर विवाद रहता था। वह प्रीति को अपने घर से निकालना चाहती थी। जिसके चलते गत 16 फरवरी की सुबह उसके पति धर्मेंद्र के साथ मिलकर प्रीति पर उबलता हुआ गर्म पानी डाल दिया और फिर घर पर ही उसको एक कमरे में बंद कर दिया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला के साथ हुई घटना के संबंध में सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

स्टाफ क्वार्टर में पानी की टंकी में हत्या कर शव फेंकने वाले मां बेटे गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : धर्म के नाम पर राजनीती और दंगे करवानें वालों को इनसे सीख लेनी चाहिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड अंडरपास में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल ने जीआरडब्लूएस के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना से कराया शिलान्यास-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x