Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्टाफ क्वार्टर में पानी की टंकी में हत्या कर शव फेंकने वाले मां बेटे गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्थित स्टाफ क्वार्टर में एक महिला की हत्या कर शव को पानी की टंकी में डालने के मामले में पुलिस खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.  पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके पति कपिल और उसकी सास सुमित्रा ने मिलकर की थी और शव पानी की टंकी में छुपा कर दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि मृतक पूनम कपिल की दूसरी पत्नी थी। पुलिस के गिरफ्त में खड़े कपिल और उसकी मां सुमित्रा ने ही पूनम की हत्या की थी. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सुमित्रा ने पूनम के पैर पड़े थे, जबकि कपिल ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी. 

मूल रूप से अलीगढ़ निवासी कपिल यूनिवर्सिटी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है और पत्नी पूनम और मां सुमित्रा के साथ यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्वार्टर एम ब्लॉक एफ-53 में रह रहा था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस ने शव को कपिल की पहली पत्नी कौशल के होने की आशंका जताई थी. मामले की छानबीन के लिए जब कासगंज कौशल के परिजनों से संपर्क किया गया, तो कौशल के सकुशल होने की जानकारी मिली, तब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शव बलिया निवासी पूनम का है। घरेलू विवाह के बाद कौशल कपिल को छोड़कर अपने मायके चली गई थी.जबकि कपिल 2015 से बलिया निवासी पूनम के साथ रह रहा था. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि 5 मई को पूनम और सुमित्रा के बीच झगड़ा हुआ था. कपिल भी झगड़े में शामिल हो गया बात बढ़ने पर कपिल ने पूनम को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. सुमित्रा ने पूनम के पैर पकड़ लिया कपिल ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी, पूनम की मौत के बाद उसके स्टाफ क्वार्टर की सीमेंट से बनी पानी की टंकी में डालकर दोनों फरार हो गए थे. मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल अभियुक्त कपिल और सुमित्रा जिम्स तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। 

Related posts

बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में दिनदहाड़े बदमाशी, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग लिफ्ट में फंसे : अलार्म नहीं बजा, दरवाजा पीटा,घटना सीसीटीवी में कैद

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x