Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

बिल्डर से परेशान डॉक्टर दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में दर्ज आरोपियों का काला चिट्ठा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में रहने वाले एक डॉक्टर दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सूरजपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है. उसके अनुसार दिल्ली में उनकी प्रॉपर्टी थी इसको उन्होने बेचा था लेकिन बिल्डर भुगतान नहीं कर रहा था. जिसको लेकर दंपत्ति मानसिक रूप से परेशान थे. जिसके कारण उन दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया. सुसाइड नोट में कुछ आरोपियों को नामजद किया गया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर की जा रही है.

डॉक्टर सत्येंद्र सिंह निझावन और उनकी पत्नी जसवंत कौर निवासी E-9 पैरामाउंट गोल्ड फॉरेस्ट सोसायटी में इसी साल अगस्त माह मे शिफ्ट हुए थे जहां वे अपने बेटे तरनप्रीत सिंह निझावन उर्फ तनु के साथ रह रहे थे. मंगलवार को दोनों ने कोई नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. नोएडा सेंट्रल ज़ो 2 के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि उनके बेटे तरनप्रीत सिंह निझावन उर्फ तनु ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दंपत्ति ने कुछ लोगों के ऊपर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि डॉक्टर दंपति मूल रूप से दिल्ली के कीर्ति नगर के रहने वाले हैं और उनका दिल्ली के कीर्ति नगर में एक संपत्ति विवाद चल रहा था, जिससे डॉक्टर दंपत्ति परेशान थे, सुसाइड नोट के अनुसार कुछ दिन पहले ही डॉक्टर दंपति ने अपना एक मकान बेचा था जिसकी पूरी रकम नहीं मिल पाई थी . इस बात को लेकर डॉक्टर दंपति उनकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे इसी कारण दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. डीसीपी ने बताया कि इस सुसाइड नोट में कुछ आरोपियों नामजद किया गया है जिनसे पूछताछ कर की जा रही है.

Related posts

रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली युवती अरेस्ट।

Ajit Sinha

यूरिनरी रोग से पीड़ित कैब ड्राइवर की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा कर किया हंगामा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है -पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x