Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: केनरा बैंक की सेक्टर-15 ब्रांच में घुसकर 3 लूटेरों ने पिस्तौल की नोंक पर महिला कैशियर से लुटे 1 लाख 84 हजार रूपए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केनरा बैंक की सेक्टर -15 की ब्रांच में घुस कर आज दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक महिला कैशियर से पिस्तौल की नौक पर एक लाख 84 हजार रूपए लूट कर फरार हो गए। इस लूट की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गई। इस वारदात के बाद सेंट्रल थाने की पुलिस के साथ -साथ पुलिस के आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंच गए, और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा की माने तो लूटेरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की पांच टीमें लगा दी गई हैं, और जल्द ही ये लुटेरें पुलिस गिरफ्त में होंगें।

डीसीपी मुकेश मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर लगभग एक बजे सूचना मिली कि सेक्टर -15 स्थित केनरा बैंक में पिस्तौल की नोक पर लूट हो गई हैं। इस सूचना के तुरंत बाद सेंट्रल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, अपनी कार्रवाई शुरू कर दी, जांच के दौरान पता चला की बैंक में महिला कैशियर कैश की गिनती कर ही रही थी कि वहां पर तीन लड़के आए इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल थे, एक ने मास्क पहना हुआ था। इन लोगों ने पिस्तौल की नोंक पर महिला कैशियर से एक लाख 84 हजार रूपए लूट कर चलते बने। ये सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उनका कहना हैं कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की पांच टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही सभी लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे के कुख्यात साथी प्रभात ने किया खुलासा , उसने पुलिस पर चलाई थी कई राउंड गोलियां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शनिवार को 150 गाड़ियों के काफिले के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा रोजा इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगें, कांग्रेसी नेता लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुजेसर थाने में तैनात एएसआई जसपाल को 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x