Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पंचकूला में इस रुट से अगले 3-4 दिनों तक न गुज़रें: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाईजरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षक यातायात सतबीर सिंह ने आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि माजरी चौक के पास घग्गर पूल नाडा साहिब गुरुद्वारा से आते हुए पुल पर कंस्ट्रक्शन का कार्य अगले 3-4 दिनों तक चलेगा जिसके चलते ट्रैफिक को सिंगल वे किया गया है। इसके मध्यनजर आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अगर कोई यात्री जाम की स्थिति से बचना चाहता है तो वह सेक्टर -3 स्टेडियम की तरफ से डंपिंग ग्राउंड की तरफ जा सकता है या डंपिंग ग्राऊंड की तरफ से होते हुए आईटी पार्क सेक्टर- 23 की तरफ आ सकता है।

नाडा साहिब की तरफ से आते हुए बाई तरफ पुल पर रिपेयरिंग का कार्य चला हुआ है जो अगले 3 से 4 दिनों तक चलेगा । इस रोड को दोनो तरफ से आने जाने के लिए सिंगल वे चलाया गया है। इसके अलावा यात्री आमजन अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग चुन सकते है ।इसके अलावा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारी बारिश के कारण पिंजौर-नालागढ़ रोड पर मढ़ा वाला पुल ढह गया है जो रूट अस्थाई तौर पर बंद किया गया है जिसके मध्य नजर बद्दी की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है जो यात्री मडावाला से होते हुए बरोटीवाला या कालका -खेडी वाला से लिंक रोड से बद्दी की तरफ जा सकते है। इसके अलावा यात्री अन्य वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें । 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दो आईएएस अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: पलवल पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट ,20.68 लाख की नगदी बरामद।

Ajit Sinha

विधानसभा में कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी किसानों के मुद्दे- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x