Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस के पास अतीत में किए घोटाले और कलंकित नेतृत्व है : कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने के लिए रविवार को विस्तृत जिला कार्यकारिणी की बैठक में महामंथन हुआ। जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय और प्रदेश आलाकमान द्वारा संगठन को लेकर दिए गए सभी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए गंभीरता से काम करने की बात कही। बैठक शुरू होने पर सभी नेताओं ने केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने पर देश और प्रदेशवासियों का आभार जताया। कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव और संतोष यादव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
विस्तृत जिला कार्यकारिणी के पहले सत्र में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिला से लेकर शक्ति केन्द्र स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि संगठन का काम सामूहिक जिम्मेदारी का काम है। हम सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। गुर्जर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ना तो किसानों की जमीन को छोड़ा और ना ही फसल की कीमत दी। कांग्रेस ने किसानों की जमीनों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास चुनाव में बताने के लिए सिर्फ अतीत में किए गए घोटाले हैं और कलंकित नेतृत्व है जो आज जमानत पर बाहर है।कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पहले 50 प्रतिशत फसल बर्बाद होने पर ही किसानों को मुआवजा दिया जाता था, लेकिन किसानों की पीड़ा को पीएम मोदी ने समझा। मोदी ने 30 प्रतिशत फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजे का हकदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हमने 70 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है कांग्रेस ने सिर्फ बड़े-बड़े किसानों के कर्ज माफ किए छोटें किसानों की चिंता कांग्रेस ने नहीं की।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन का गुरुग्राम और फरीदाबाद भुग्तभोगी है। किसानों की जमीन को सेक्शन 4, 6 और 9 लगाकर अवार्ड कर दिया जाता था। करोड़ों की जमीनों को लाखों में लूट लिया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नीति बनाकर किसानों की मर्जी से जमीन लेने का काम कर रही है। 10 सालों में हमारी सरकार ने किसी भी किसान की जमीन जबरदस्ती नहीं ली। कांग्रेस ने 10 साल में एक हजार करोड़ रुपये फसल का मुआवजा दिया, जबकि भाजपा ने 10 सालों में 12 हजार करोड़ रुपये फसल खराबी का मुआवजा दिया है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना और 2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। भारत सैन्य उपकरण बनाने में आत्म निर्भर हो रहा है आज दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत में स्थिरता भी है और सुरक्षित है, इसलिए दुनिया का सबसे ज्यादा निवेश भारत में आ रहा है। दुनिया का भारत में विश्वास बढ़ा है।

Related posts

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद में आज एक कैमिकल के गोदाम में लगी भयंकर आग-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने सूर्या नगर फेस- 2 सेक्टर- 91 में पीएनजी लाइन डालने का काम कराया शुरू

Ajit Sinha

₹15 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x