Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जिला प्रशासन का नीमका जेल में छापा, कैदियों से नगद 35510 रूपए , दो मोबाइल फोन व चार्जर बरामद किए गए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन ने आज संयुक्त रूप से नीमका जेल में की छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कैदियों के पास 35510 रूपए नगद , दो मोबाइल फोन व चार्जर बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो यह छापेमारी 15 अगस्त व सुरक्षा कारणों के मद्देनजर की गई है। डीसीपी क्राइम राजेश कुमार के नेतृत्व में आज नीमका जेल में सर्च अभियान में डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह के अलावा एसीपी सेंट्रल महेंद्र वर्मा, एसीपी सिटी बल्लभगढ़ जयवीर राठी व एसीपी सराय मौजी राम, क्राइम ब्रांच, लोकल पुलिस के साथ करीब 165 पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसडीम फरीदाबाद के अलावा छापेमारी में जेल सुपरिटेंडेंट सहित जेल विभाग के 5 डीएसपी और 30 कर्मचारी भी शामिल रहे।



पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के आदेश पर नीमका जेल में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने सुबह 9:00 बजे सर्च अभियान शुरू किया गया जो लगभग 3 घंटे तक चला जिसमें जेल के सभी वार्ड में बंद विचाराधीन आरोपियों व कैदियों की तलाशी ली गई। सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए गए इस सर्च अभियान में कैदियों से दो मोबाइल फोन एक चार्जर व नगद 35510 रूपए बरामद किए गए है। जिसमें एक कैदी से एक मोबाइल फोन व ₹26800 बरामद और एक कैदी से 8710 रुपए बरामद व बाकी अन्य कैदी से एक मोबाइल और चार्जर बरामद किया गया है जेल अधिकारियों की लिखित शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में आरोपी कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

बिन बुलाए मेहमान बन ओल्ड में आयोजित शादी में खाया खाना,वेटर से चादर छीनने लगे, विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी-अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ख़ामोशी से बिल्डरों में बेचैनी, अफवाहों का बाजार गर्म, सीएम के फैसले का इंतज़ार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी, जेजेपी व अन्य दलों को छोड़कर 2 दर्जन नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!