Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

उत्तर जिला पुलिस प्रशासन ने स्वंतत्रता दिवस के मद्देनजर अपराध रोकने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों के साथ बैठक की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजेंसियों,आरडब्लूए, एमडब्लूएएस व सिविल डिफैंस के साथ बैठक की जिसमें कई एसीपी व एसएचओ सहित तक़रीबन 450 पुलिस कर्मी उपस्थित थे। इस बैठक में स्वतंत्रता दिवस व गणत्रंत समारोह को शांति पूर्वक कैसे मनाया जाए और अपराध रोकने की दिशा में किस तरह के प्रयास किए जाए इस बात का जिक्र किया गया।



डीसीपी नूपुर प्रसाद का कहना हैं कि जिले में स्वंतत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सभी आरडब्लूए, एमडब्लूएएस व सिविल डिफेंस के साथ बैठक की जिस में अपराध के रोकथाम करने व सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के बारे में जिक्र किया गया। उनका कहना हैं कि उनकी थाने की पुलिस समय समय नौकरों, किरायदारों की सत्यापन करती रहती हैं। वावजूद इसके आपके इलाके में कोई नया आदमी दिखाई देता हैं या किराएदार नजर आता हैं उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को अवश्य दें।
उनका कहना हैं कि जिस तरह से दशहरा ,होली ,दीपावली, ईद व अन्य त्यौहार मानते हैं वैसे ही स्वतंत्रता दिवस व गणत्रंत दिवस समारोह मनाया जाता हैं. यह समारोह शांति पूर्वक हो. इसमें आमजनों का सहयोग बहुत जरुरी हैं। उनका कहना हैं कि अपने -अपने क्षेत्र में कोई अंजान चेहरों और उसके हरकतों पर अवश्य नजर रखे।

Related posts

केजरीवाल सरकार दिव्यांगजनों का आवागमन करेगी आसान, देगी मोटर चालित तिपहिया वाहन

Ajit Sinha

रोडरेज में 19 वर्षीय यश की या प्रेम प्रसंग के चलते की गई सनसनीखेज हत्या , तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

चोरी के 32 लाख रूपए सहित मोहम्मद नामक गिरोह के 6 सदस्य पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!