Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अवैध संबंध से परेशान पति ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर उसके आशिक को तीन मंजिला बिल्डिंग से नीचे फेक कर हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: तीन मंजिला बिल्डिंग के ऊपर से एक शख्स की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में थाना सेक्टर -17 -18 की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। मरने गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम आलमदीन हुसैन (उम्र 24 वर्ष), बिलाल हुसैन (उम्र 33 वर्ष) व हन्नान (उम्र 24 वर्ष) हैं। ये वारदात 4 जुलाई 2023 की रात को अंजाम दिया था। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि मृतक अब्दुल सहरोज का आरोपित हन्नान की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध थे, इसलिए महिला के पति हन्नान ने अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर एक सोची समझी साजिश के तहत तीन मंजिला इमारत से अब्दुल सहरोज को नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 

एसीपी अपराध वरुण दहिया ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 5 जुलाई 2023 को पुलिस थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना गाँव सिरहोल में एक शख्स की छत से गिर जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा पीड़ित को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम ले जाया गया जहां पीड़ित अब्दुल सहरोज (उम्र 26 वर्ष) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस टीम द्वारा धारा 174 सी.आर.पी.सी. की कार्रवाई  की गई तथा पोस्टमार्टम उपरांत मृतक के शव को परिजनों के हवाले किया गया।उनका कहना हैं कि गत 5 जुलाई 2023 को ही मृतक अब्दुल सहरोज (उम्र 26 वर्ष) के मामा मोहम्मद आसिफ ने पुलिस टीम को बताया कि उसका  भांजा (मृतक अब्दुल सहरोज) सिरहोल में रहता था और गिलास एल्यूमीनियम फैब्रिकेटिंग का काम करता था। उसके भांजे (मृतक) का सिरहोल में ही एक महिला के साथ अवैध सम्बन्ध थे। गत 4 जुलाई .2023 की रात को उसका  भांजा उस महिला से मिलने गया था, जहां से उसके भांजे को एक युवक अपने साथ एक कमरे पर ले गया और वहां पर 3 व्यक्तियों ने उसके  भांजे के साथ मारपीट करके उसको तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना हैं कि इस मुकदमे में निरीक्षक हरेश कुमार, प्रबंधक थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम की टीम ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में मृतक को छत से फेंक कर उसकी हत्या करने वाले तीनों आरोपितों को आज गत 6 जुलाई.2023 को सिरहौल, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों  के नाम आलमदीन हुसैन (उम्र 24 वर्ष), बिलाल हुसैन (उम्र 33 वर्ष) व हन्नान (उम्र 24 वर्ष) हैं। आरोपितों  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक अब्दुल सहरोज का आरोपित  हन्नान की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध थे, जिसके कारण उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों  के कब्जा से मृतक का मोबाइल फोन व जूते भी बरामद हुए हैं। आरोपितों  को आगामी कार्रवाई  के लिए  अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

भाजपा राज में देश विकास व स्वाभिमान से आगे बढ़ा : पियूष गोयल

Ajit Sinha

10 हजार के इनामी व दो दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

महिला सिपाही का फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर वीडियो वायरल करने वाला सिपाही को जेल भेजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x