Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को परेशान करने वाला आरोपित गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:थाना सेक्टर-29 गुरुग्राम की टीम ने हरियाणा पुलिस के एक फर्जी सब इंस्पेक्टर को टेंपो स्टैंड, हुड्डा मेट्रो सेंटर,गुरुग्राम से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपित के पास से मोबाइल फोन और पुलिस की वर्दी पहने हुई फोटो बरामद किया हैं। पुलिस की माने तो काफी समय से आमजनों से शिकायतें मिल रही थी, कि एक पुलिसकर्मी बाइकरों को बिना वजह परेशान करता हैं, और उसके साथ मारपीट व अवैध वसूली करता हैं, तथा आमजनों को रॉब दिखाता हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल वीरवार को एक ओला बाइक चलाने वाले व्यक्ति ने थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि एक व्यक्ति हुड्डा मेट्रो स्टेशन के पास नकली पुलिस वाला (एस.आई.) बनकर बाइक राइडर्स को परेशान करता है, डंडों से मारता है तथा पुलिस का रौब दिखाकर रुपए भी लेता है। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को परेशान करने वाले आरोपित को आज टेंपो स्टैंड हुड्डा मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम से काबू किया। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम  अंशुल निवासी गांव उचाना, जींद, उम्र 24 वर्ष है। पुलिस ने आरोपित के कब्जा से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसमें इसके द्वारा पुलिस की वर्दी पहने हुए फोटो भी मिला है। आगामी पूछताछ के लिए आरोपित  को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद: नकली नोटों के मामले में 4 और आरोपित खन्ना पंजाब से गिरफ्तार, एक ₹6 लाख के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha

उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की अहम गुरुग्राम में बैठक हुई आयोजित, डीजीपी सहित अन्य राज्यों के पुलिस प्रमुख रहे मौजूद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कपडा व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने और घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x