Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के लोगों को 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री मनोहर का तोहफा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर ने प्रदेश के लोगों को 15 अगस्त के अवसर पर मनोहर ने एक तोहफा दिया है। इस तोहफे के तहत आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की आय -सीमा 1 लाख 80 हजार रुपए से बढाकर 3 लाख रुपए सालाना  करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, सीएम ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में प्रदेश की हर पंचायत का हिसाब-किताब खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी  (बीडीपीओ) को रखना होगा। इससे पहले पंचायत स्तर का लेखा जोखा ग्राम सचिव ही देखता था। मुख्यमंत्री ने ये दो मुख्य घोषणाएं यमुनानगर जिला के गांव बकाना में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आज की हैं।

मुख्यमंत्री ने यमुनानगर जिला के गांव बकाना में जनसंवाद कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि 1 महीने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पोर्टल खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि नई घोषणा से 8  लाख नए परिवारों के इस योजना में शामिल होने का अनुमान है।
उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों की वार्षिक आमदनी 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है , उनको कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा। लेकिन जिन लोगों की आमदनी 1 लाख 80 हजार रुपए से ज्यादा और 3 लाख रूपये वार्षिक से कम होगी उस परिवार को मात्र 1500 रुपए का वार्षिक प्रीमियम देना होगा।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा योजना में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज लेने वाले परिवारों की संख्या लगभग 38 लाख होगी। उन्होंने कहा कि अब तक  हरियाणा सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत 500 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। कई मायनों में जनसवांद  कार्यक्रम लोगों को रास आ रहा है। जनसवांद कार्यक्रम उन लोगों के लिए एक आशा की किरण लेकर आया है जो वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना में नाम शामिल करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटकर परेशान हो गए थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एक विशेष काउंटर लगाया गया है जहां पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहते है और परिवार पहचान पत्र के डाटा से मिलान कर मौके पर ही वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना में नाम शामिल होने का प्रमाण पत्र बनाते है।  इसके बाद मुख्यमंत्री अपने हाथों से लाभार्थी को देते है। आज भी बकाना गांव के माया राम सैनी, नसीबो देवी , मांगा राम व अंजु बाला को मौके पर ही बनाए गए प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री ने पृथ्वी सिंह, प्रितो, प्रेमचंद, शिकला और शक्ति को बीपीएल राशन कार्ड का भी तोहफा दिया। आज के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व कान  की मशीनें वितरित की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस जनसंवाद कार्यक्रम में दूसरी बड़ी घोषणा यह की कि भविष्य में पंचायतों का हिसाब-किताब खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को रखना होगा , जबकि इससे पहले ग्राम सचिव देखता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पंचायतों की कार्य प्रणाली को पारदर्शी बनाया है, इसलिए ग्राम सचिव के साथ-साथ बीडीपीओ के पास पंचायत का लेखा जोखा होना जरूरी है। अहम पहलु यह है कि उनके पास खुद प्रदेश की 6500 पंचायतों का लेखा जोखा हर समय रहता है। सीएम ने गांव बकाना के लोगों को ग्राम सचिवालय, लाईब्रेरी, महात्मा गांधी बस्ती में टयूबल, बिजली की तारों को ठीक करने ,बकाना से पलाका तक 5 किलोमीटर सडक़ का निर्माण व रिपेयर करने के लिए 65 लाख रुपए खर्च करने की घोषणा की। इसके अलावा रादौर विधानसभा क्षेत्र की 25 करोड़ रुपए की लागत से सडक़ों का निर्माण करने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से गांव बकाना को हर साल 60 लाख रुपए का बजट विकास कार्यों के लिए दिया जाएगा। इस अवसर पर सांसद नायब सैनी , पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा लोकतंत्र पर कुठाराघात करने का कर रही प्रयास, न ही संसद सुरक्षित है और न लोकतंत्र- रोष प्रदर्शन – उदयभान

Ajit Sinha

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से आज वर्ष 2021 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात की। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 21 अगस्त को भारत बंद के ऐलान के मद्देनजर डीजीपी ने आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x