Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

डीएचबीवीएन ने निष्क्रिय 33 केवी व 11 केवी बिजली लाइनों को हटाने के दिए निर्देश


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने प्रदेश में निष्क्रिय 33 केवी एवं 11 केवी बिजली लाइनों को हटाने के लिए सभी ऑपरेशन सर्किलों को निर्देश जारी किए हैं। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार इस संबंध में मुख्य अभियंता, पीडी एंड सी कार्यालय द्वारा इस संबंध में सभी ऑपरेशन के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश जारी किए गए हैं।निर्देशों में कहा गया है कि निगम की होल टाइम डायरेक्टर्स (डब्ल्यूटीडी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

सभी एसई (ऑपरेशन) सर्कल तथा निर्माण सर्कल संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी 33 केवी लाइनों की पहचान करें, जो वर्तमान में उपयोग में नहीं हैं या भविष्य में 33 केवी सब-स्टेशनों के मुख्य या वैकल्पिक स्रोत के रूप में उपयोग नहीं की जाएंगी। इसी प्रकार सभी सर्कलों को निष्क्रिय 11 केवी लाइनों की भी पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जो भविष्य में 11 केवी फीडरों के लिए उपयोग में नहीं लाई जानी हैं।निगम ने स्पष्ट किया है कि ऐसी लाइनों की पहचान के बाद संबंधित अधिकारी सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेकर नियमानुसार उनको हटाने (डिस्मेंटलमेंट) की कार्रवाई सुनिश्चित करें। निगम प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्णय से निष्क्रिय बिजली लाइनों को हटाकर सिस्टम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अधिक कुशल बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related posts

व्यापारियों की मांगों को लेकर  उपायुक्त यशपाल यादव से मिले व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया 

Ajit Sinha

हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-सीएम

Ajit Sinha

भाजपा ने किया वीर सपूतों व बेटियों का सम्मान : बिप्लब देब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x