Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हाईअलर्ट के बावजूद दिल्ली की महिला की हत्या कर शव को ग्रेटर नोएडा में फेंका, दो राज्यों की पुलिस को नहीं लगी भनक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: राजधानी दिल्ली में चल रहे G-20 सम्मेलन के कारण दिल्ली से लेकर नोएडा तक पुलिस अलर्ट मोड में है और लगातार अधिकारी पुलिस बल और डॉग स्कॉट के साथ जगह-जगह चेकिंग करते नज़र आ रहे हैं और वाहनों की भी जांच की जा रही है। इसके बावजूद दिल्ली से गायब हुई एक महिला की हत्या कर उसके शव को ग्रेटर नोएडा में फेंक दिया गया और दो राज्यों की पुलिस को इस बात की भनक भी नहीं लगी। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और कर नॉलेज पार्क क्षेत्र में उसके शव को फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली से लापता हुई 45 वर्षीय महिला पिंकी का शव ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क में स्थित सेक्टर- 148 मेट्रो स्टेशन के पास पुश्ते पर मिला है, उसके गले पर तेज धारदार हथियार से कई वार किए गए है।

पिंकी शुक्रवार को दोपहर से लापता थी शनिवार की सुबह उसकी बेटी ने दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिंकी के शव मिलने की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम भी नोएडा पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा की एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि शव के पास से एक बैग मिला है,  जिसमें मिले आधार कार्ड से पिंकी की समाप्त हुई है। आशंका है कि कहीं और हत्या कर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में उसके शव फेंक दिया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि अलर्ट के बावजूद गौतमबुद्ध नगर शव लाने में आरोपितों  की कहीं जांच क्यों नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच दिल्ली पुलिस की मदद से की जा रही है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार पिंकी अपने पति मनोज और बेटी के साथ मदन गीर इलाके में रहती थी। वह रेलवे में क्लर्क थी। दो दिन पहले वह सुबह जॉब के लिए घर से निकली थी। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन ऑफिस भी गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि महिला को ग्रेटर नोएडा के एक एटीएम से पैसे निकालते हुए आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद महिला का शव मिला। फिलहाल यूपी और दिल्ली पुलिस दोनों यह पता करने में जुटी हुई है कि महिला आखिरी बार किसके साथ थी। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाद वह कहां गई। इसके अलावा उसके मोबाइल का डेटा भी खंगाला जा रहा है, ताकि हत्या का राज खुल सके।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली के आइजीआइ और जेवर एयरपोर्ट के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी का रास्ता साफ- पढ़े

Ajit Sinha

जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन महंगी, यीडा का 11 हजार करोड़ का मेगा बजट पास, यीडा की 89वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम फैसले

Ajit Sinha

कोरोना काल में हाईवे पर हॉर्स पावर की आजमाइश करने वाले सट्टेबाज समेत 9 लोग हिरासत में-देखेँ वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x