Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले युवक से मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के साथ दो दिन पहले लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों के पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल और तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 

मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान गजेन्द्र उर्फ भूरा के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी जगदीश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस की टीम ने शनिवार की शाम एनपीएक्स मॉल के सामने चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने सेक्टर 148 के पास झाड़ियां में छुपकर पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने इस दौरान घायल बदमाश को पकड़ लिया, वहीं दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
एडीसीपी ने बताया कि  दोनों बदमाश  शातिर किस्म के लुटेरे हैं,  इस दोनों ने ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले एक युवक से उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने लुटेरों के पास से पीड़ित की लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अब इन दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी  है।

Related posts

गुरुग्राम नगर निगम में तैनात क्लर्क 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए एसीबी के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पलवल में कार्यरत सहायक कृषि अभियंता आमीन को ₹45000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एथलेटिक्स के एक 16 वर्षीय खिलाडी की चाकू मारकर थाना सेंट्रल क्षेत्र में हत्या कर दी, कार्रवाई में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x