Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

89 लाख 43 हजार रुपये की कीमत का 596 किलो 200 ग्राम गांजा किया बरामद.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए नूंह जिला में सिकरावा रोड पर गांव गुलालता के नजदीक से नशा तस्करी में संलिप्त एक टाटा कैंटर को जब्त किया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें से 596 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी मार्किट कीमत लगभग 89 लाख 43 हजार रूपये आंकी गई है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इसके लिए अपराध जांच शाखा पुन्हाना की टीम को बधाई दी है।

क्या था मामला-
निरीक्षक संदीप प्रभारी अपराध जांच शाखा पुन्हाना ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 20 मार्च 2024 को सहायक उप-निरीक्षक गोपाल सिंह के नेतृत्व में गठित एक टीम जुरहेडा मोड पुन्हाना पर मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गत 16 तथा 17 मार्च 2024 की रात को पुलिस ने सिकरावा रोड पर गांव गुलालता के पास से जिस टाटा कैन्टर नंबर-MH12HD-1791 को ले जाकर थाने मे खड़ा किया उस कैन्टर में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा पत्ती भरा हुआ है। पता करने पर ज्ञात हुआ कि 16 व 17 मार्च की रात को उप निरीक्षक यशपाल ने अपनी टीम के साथ सिकरावा रोड पर गांव गुलालता के पास अपराध की रोकथाम के लिए नाकाबन्दी की हुई थी। नाकाबन्दी के समय एक टाटा कैन्टर नंबर- MH12HD-1791 का चालक अपने कैन्टर को नाकाबन्दी से करीब 200 मीटर दूर छोड़कर भाग गया था जिसे बाद में थाना पुन्हाना में लाकर इंपाउड किया गया था। उपरोक्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाने में पहुंचकर नियमानुसार टाटा कैन्टर को चैक किया। चैकिंग के दौरान पाया गया कि गांजा पत्ती टाटा कैन्टर में ड्राईवर के केबिन के पीछे बाडी मे बने बॉक्स, जिसकी खिड़की कैन्टर की छत्त के उपर से खुलती है जो कैन्टर की बाडी को चैक करने पर दिखाई नही देती है, में छिपाकर रखा हुआ था। चैक करने पर प्लास्टिक के 20 कट्टो में कुल 596.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 89 लाख 43 हजार रूपये आंकी गई है । इस सम्बन्ध में अपराध शाखा पुन्हाना पुलिस ने उपरोक्त कैन्टर मालिक व अन्य के खिलाफ थाना पुन्हाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । मुकदमा में संलिप्त आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा ।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शीत लहर से पशुओं के बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Ajit Sinha

भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने नई दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम नायब सैनी।

Ajit Sinha

मुखर त्यागी समाज के महापंचायत पर ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोगों का मौन विरोध।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x