Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

85000 रुपये के दो इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधी अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए 85,000 रुपये के दो इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधियों को अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट किए गए क्रिमिनलस में एक पर 60,000 रुपये और अन्य पर 25,000 रुपये का इनाम था।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले आपॅरेशन में रोहतक जिले में पुलिस टीम को सूचना मिली कि रोहतक, जींद, गुरुग्राम और हिसार पुलिस का एक वांछित अपराधी बहादुरगढ़ एरिया में किसी अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कर रोहतक के शीतल नगर निवासी लोकेश उर्फ गोगी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी पर रोहतक पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये और जींद पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। रोहतक जिले में दर्ज हत्या की एक व हत्या के प्रयास की दो वारदातों में आरोपी पहले भी अरेस्ट हो चुका है।

2020 में गोहाना में अवैध हथियार रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। अदालत से जमानत पर आने के बाद आरोपी फरार हो गया। उक्त ने रोहतक, हिसार, जींद और गुरुग्राम जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती की 8 वारदातों को अंजाम दे रखा है।एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने पिछले करीब 2 सालों से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी को भिवानी जिले से अरेस्ट किया है। गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने 25000 रुपये इनामी बदमाश को अरेस्ट कर लिया। आरोपित हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती समेत करीब एक दर्जन मामलों में वांछित था। एसटीएफ को उसकी लोकेशन बारे गुप्त सूचना मिली और आखिरकार छापेमारी कर भिवानी के गांव सिवाड़ा निवासी बिजेंद्र उर्फ पुंजी को अरेस्ट कर लिया।

Related posts

चलती कार में लगी आग,कार जलकर हुई खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।

Ajit Sinha

पानी की बहाव की दिशा दूसरी तरफ नहीं करने से नाराज एक पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसी और उसकी गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के केजीएल ग्रीन्स सोसाइटी व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक रेप केस में अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x