Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जिला उद्यान अधिकारी को 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा जिला उद्यान अधिकारी को सब्सिडी के लिए किए गए आवेदन को आवश्यक कार्रवाई करने हेतू आगे बढाने की एवज में 30000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला उद्यान अधिकारी, पानीपत के पद पर तैनात महावीर शर्मा के रूप में हुई है।

गांव पथरगढ़ के किसान तनवीर ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अधिकारी ने सब्सिडी के लिए किए गए उसके आवेदन पर कार्रवाई करने के एवज में 30, 000 रुपये की मांग की थी।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Related posts

आपकी दुआओं से ही मैं आज जिंदा हूं, वरना मैं तो धरती का एक छोटा सा परिंदा हूं – गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बाढ़ नियंत्रण कार्यों को 15 जून तक किया जाए पूरा – श्रुति चौधरी

Ajit Sinha

योगी बाबा को एसडीएम की संपत्ति पर बुलडोजर चलाना चाहिए, कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर की तालाबंदी,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x