Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

उपायुक्त अमित खत्री ने विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सीबीआरई द्वारा आयोजित वॉक फॉर ए विश-वॉकाथोन को हरी झंडी दिखाई 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: उपायुक्त अमित खत्री ने आज विश्व विकलांगता दिवस के पावन अवसर पर सीबीआरई द्वारा आयोजित वॉक फॉर ए विश-वॉकाथोन को हरी झंडी दिखाई, जिसमे लगभग 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। वाॅकोथाॅन का आयोजन डीएलएफ स्क्वायर फेज 2 से डीएलएफ साइबर सिटी से होते हुए वापस डीएलएफ फेज-2 तक किया गया।    
इस मौके पर उपायुक्त अमित खत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चो में अनूठी कौशलता होती है और यह जरूरी है कि हम उनकी इस क्षमता को समझे और उन्हें सही राह दिखाएं।  खत्री ने कहा कि सरकार  इस दिशा में बहुत से प्रयास कर रही है जिससे दिव्यांग बच्चों, व्यक्तियों एवं सभी को हर संभव सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि शारीरिक अथवा मानसिक रूप से अशक्त लोगों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें सही दिशा दिखाएं ताकि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का अपेक्षित सहयोग मिल सके। समाज के सभी वर्गों का भी कत्र्तव्य बनता है कि वे अपने आस पास के दिव्यांग व्यक्तियों को विशेष अवसर प्रदान करें तथा उन्हें अपने साथ आगे बढ़ने मे मदद करें ताकि वे भी समाज की मुख्य धारा से जुड़े रहें। 



उन्होंने कहा कि यदि हम दिव्यांग व्यक्तियों को समान अवसर तथा प्रभावी पुनर्वास की सुविधा प्रदान करे तो वे सुखद जीवन व्यतीत कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज के समय में दिव्यांगो की बढती योग्यता की पहचान की जा रही है और वह अपनी एक अलग पहचान भी बना रहे है । खत्री ने कहा कि प्रत्येक दिव्यांगजन में किसी न किसी प्रकार की विशेष प्रतिभा होती है,आवश्यकता होती है तो सिर्फ  उनकी इच्छा शक्ति को जागृत कर उनके आत्मविश्वास बढ़ाने की। आज आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अमित खत्री के साथ सी बी आर ई के अध्यक्ष एवं सीईओं अंशुमान मैगजीन सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

13 व 14 नवंबर को बूथ लैवल पर कैम्प लगाकर मतदाताओं के दावे व आपत्तियां स्वीकार करें सभी बीएलओ- अंकिता चौधरी

Ajit Sinha

एमएनआर बिल्ड मार्क के गुरुग्राम के सेक्टर-45 में स्थित कार्यालय में की गई लगभग 25-30 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

Ajit Sinha

यौन उत्पीड़न निरोधक अधिनियम – 2013 को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!