Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस चेकिंग के दौरान 4 हवाला कारोबारी अरेस्ट, 10 लाख नकद, 28 आधार कार्ड बरामद, पत्रकार व वकील शामिल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: हाईटेक नोएडा अब हवाला कारोबारियों के लेनदेन के लिए मुफीद जगह बनता जा रहा है, कोतवाली 39 पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोटैनिकल गार्डन के पास से चार हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 लाख नगद, 28 आधार कार्ड, दो टैबलेट 5 मोबाइल फोन बरामद किया और कैश के लेनदेन में इस्तेमाल होने वाली ऐसेंट कार जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आयकर विभाग और अन्य जांच एजेंसियां भी पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने सेक्टर 55 के पास से आठ हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया था और पुलिस ने तब दो करोड़ रुपए बरामद किए थे।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े राजीव शर्मा, संदीप राणा, विशाल कुमार और विजय गुप्ता को बोटैनिकल गार्डन ऑटो स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जिले में चल रहे निकाय चुनाव के कारण वाहनों की जांच की जा रही थी उसी दौरान एसेंट कार को रोका गया जिसमें 4 लोग सवार थे, तलाशी के दौरान 10 लाख रुपए से भरा हुआ बैग मिला है। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वह बरामद कैश के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए। तब कोतवाली 39 पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान राजीव शर्मा ने उसको करनाल की एक निजी चैनल का पत्रकार बताया जबकि विजय गुप्ता वकील है।

पुलिस इस बात का पता लगा रही है यह पैसा कहां दिया था, वही चारों आरोपियों का कहना था कि वे नोएडा में भी एक दूसरे से मिलने आए थे। लेकिन गाड़ी से बरामद 28 आधार कार्ड इसमें 25 जाली है तीन आरोपियों के हैं. और कार से बरामद दो टेबलेट 5 मोबाइल के बारे में कोई जानकारी दे पाये। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बरामद किए गए केस की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई थी आयकर विभाग की अधिकारियों को आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि आरोपी हवाला के पैसे का अवैध रूप से लेन-देन करते हैं तथा यह लेनदेन, देश एवं देश से बाहर अन्य देशों में एक कम्पनी बालाजी इंजीनियर्स एण्ड कन्सट्रक्शन बीकानेर राजस्थान के पीएनबी बैंक के खाता के माध्यम से बरामद मोबाईलों व टैबलेटों द्वारा काले धन को इधर-उधर ट्रांसफर कर सफेद धन में बदला जाता है।

Related posts

ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, आठ बुलडोजर भारी पुलिस के साथ 24 दुकानें ध्वस्त-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

राशन डिपो होल्डर की शिकायत करने पर, डिपो होल्डर के परिजनों ने शिकायतकर्त्ता को पीटने के मामले में 2 महिला सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार और पद्म भूषण राम सुतार के घर में हुई चोरी का खुलासा,22 लाख 65 हज़ार नगद बरामद, दो अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x