Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली की सबसे बुजुर्ग महिला ड्रग डीलर गिरफ्तार, पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सबसे बुजुर्ग ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है. दरअसल, पुलिस ने नशे के कारोबार करने वाली एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 88 साल की इस महिला को दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है. महिला के पास से 16 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है.दिल्ली पश्चिम की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि ये पहली बार नहीं है जब आरोपी महिला राजरानी को ड्रग्स तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस से पहले 1996 से अब तक 9 बार इसी तरह के अपराध में गिरफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस के मुताबिक, नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम को एक सूचना मिली कि राजरानी मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने के बाद दोपहर करीब 3 बजे इंद्रपुरी में घर आएगी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारने की योजना तैयार की और बाकायदा एक टीम बनाई गई, जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थी. इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसके बाद आरोपी बुजुर्ग महिला के खिलाफ ड्रग्स तस्करी की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.



पुलिस के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग राजरानी हरियाणा की रहने वाली थी, लेकिन शादी के बाद वो दिल्ली अपने पति के साथ आकर रहने लगी. अपने पति की मौत के बाद उसने नशे के कारोबार की शुरुआत की. वो पंजाब और उत्तर प्रदेश के ड्रग्स डीलरों के संपर्क में रहती थी.पुलिस के मुताबिक, राजरानी बेहद शातिर आरोपी है, उसे कानून के तमाम दांव-पेच पता हैं और यही वजह है कि वो हर बार जेल जाने के बाद आसानी से जमानत पर रिहा हो जाती थी. फिलहाल पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है जो कि नशे के इस कारोबार में बुज़ुर्ग महिला का साथ देते थे.

Related posts

दिल्ली में लोग अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में करवा सकेंगे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज एक शख्स को 5 पिस्तौल, 47 खाली खोल व एक जिन्दा कारतूस के साथ किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा काम्बिंग के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!