Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली में लोग अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में करवा सकेंगे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली में अब लोग अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इस बाबत सीएम आतिशी ने ‘एनी वेयर रजिस्ट्रेशन’ पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोगों को रजिस्ट्री के लिए किसी निश्चित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाने की बाध्यता खत्म हो जाएगी और लोग अपनी सुविधानुसार दिल्ली के 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में से किसी में भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। बता दे कि, दिल्ली में प्रॉपर्टी की ख़रीद-फ़रोख़्त के लिए लोगों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाना होता है। वहाँ प्रॉपर्टी की ख़रीद बीच हो या किसी अन्य तरीको से प्रॉपर्टी को रजिस्टर्ड करवाना हो तो सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाना होता है। 

अक्सर सब-रजिस्ट्रार ऑफिस को लेकर कई प्रकार की शिकायते सामने आती है। कि कई सब-रजिस्ट्रार ऑफिस ऐसे है जहां लंबी लाइनें होती है। जहां एक अपॉइंटमेंट बुक करने में लंबा समय लग जाता है। और कई सब-रजिस्ट्रार ऑफिस ऐसे है जहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है।सीएम आतिशी ने कहा कि, इन समस्याओं को हल करने के लिए एक नई पॉलिसी ‘एनीवेयर रजिस्ट्रेशन’ पॉलिसी की शुरुआत की जा रही है। इस पॉलिसी के तहत लोगों को अगर प्रॉपर्टी  की रजिस्ट्री करवानी है तो वे दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जा सकते है। अब लोगों को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए केवल किसी एक सब-रजिस्ट्रार ऑफिस तक सीमित नहीं रहना होगा। उन्होंने कहा कि, दिल्ली के सभी सब रजिस्ट्रार अब जॉइंट- सब रजिस्ट्रार के रूप में काम करेंगे और उनका कार्यक्षेत्र पूरी दिल्ली में होगा। तो अगर दिल्ली में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी प्रॉपर्टी रजिस्टर करवानी है तो वो दिल्ली के 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में से किसी में भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते है।

Related posts

मोहाली के समक्ष अमरूद बाग़ घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 16 आरोपितों के खिलाफ अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने की एक फ्लैट में छापेमारी लगभग 8 लाख रुपये की प्रतिबंधित सिगरेटों के साथ आरोपित किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कानून व्यवस्था और खुफिया तंत्र की नाकामी के लिए गृहमंत्री, अमित शाह बर्खास्त हों-कांग्रेस -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x