Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली पुलिस के जवान कोरोना योद्धा शहीद करमबीर सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने के लिए शुरू की गई योजना के तहत दिल्ली सरकार ने जांबाज शहीद करमबीर सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि प्रदान की। दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (ड्राइवर) करमबीर सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन आज मुस्तफाबाद के विधायक हाजी यूनुस, जिलाधिकारी उत्तर पूर्व गीतिका शर्मा सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिवंगत उप निरीक्षक के घर पहुंचे। मंत्री ने स्वयं अपने हाथों से दिवंगत करमबीर सिंह की पत्नी जय पाली देवी को एक करोड़ रुपए का सरकारी सहायता का चेक सौंपा। करमबीर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और छह बच्चे (5 बेटियां और 1 बेटा) है।

इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का नेक काम किया और अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इनके जज़्बे को सलाम करती है। बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन इससे उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया ज़रूर मिलेगा।

Related posts

पत्नी ने कहा: पति में दिखती है भाई की झलक वह कर ले दूसरी शादी लेकिन नहीं छोडूंगी उसका घर, पति ने मांगा तलाक

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार कल सार्वजनिक बस बेड़े में शामिल करेगी 150 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम अरविंद दिखाएंगे हरी झंडी

Ajit Sinha

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पांच अन्य वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता पर्यवेक्षक (observers) नियुक्त -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x