Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

घर से 7 लाख रुपए नगद व 40 लाख के आभूषण चोरी व चोरीशुदा सामानों को खरीदने वाला पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: थाना जाफराबाद व स्पेशल स्टाफ/NE की संयुक्त टीम के निरंतर और अथक प्रयासों से अंततः घर में लगभग 50 लाख की चोरी के एक मामले, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और 7 लाख  नगद शामिल थे, को थाना  जाफराबाद और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने सुलझाया। पुलिस ने  चोर और चोरीशुदा सामान खरीदने वाले को पकड़ लिया गया। चोरीशुदा एक जोड़ा चांदी की पायल और चोरी की रकम से ₹1,24,000/- में खरीदी गई एक यमाहा  MT-15 मोटरसाइकिल (नं. DL14SQ6***), को बरामद किया गया। 

डीसीपी, उत्तर-पूर्वी जिला, आशीष मिश्रा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 23-11-2024 को थाना जाफराबाद, दिल्ली में धारा 305 बीएनएस के तहत एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता श्रीमती सपना निवासी – मौजपुर, दिल्ली ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंध लगाकर ₹7 लाख रुपए नकद, लगभग ₹40 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए ACP/OPS/NE के मार्गदर्शन  और  इंस्पेक्टर धीरज कुमार (प्रभारी स्पेशल स्टाफ/एनईडी) के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर पवन मलिक, एएसआई अमरीश पंवार, हेड कांस्टेबल- सुशील कुमार, अमित मान, सचिन कुमार और पीएस जाफराबाद से एएसआई देव राज की एक टीम का गठन किया गया और इस टीम को अपराधी को पकड़ने का कार्य सौंपा गया।जांच में, अपराध के दौरान संदिग्ध की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में कैद हुईं, परंतु तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। टीम के लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप आरोपित  को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान साहिल उर्फ़  सोहैल (23 वर्ष), पुत्र आज़ाद, निवासी शहीद नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।पूछताछ में साहिल ने अपराध स्वीकार कर अपने एक सहयोगी का नाम बताया। उसकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले एक स्वर्णकार, अश्विनी (68 वर्ष),पुत्र स्वर्गीय सीताराम, निवासी दिलशाद गार्डन, दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया। गहन पूछताछ में अश्वनी ने चोरी के सामान की बिक्री में अपने एक और साथी का नाम बताया। उनके कब्जे से चोरीशुदा एक जोड़ा चांदी की पायल और चोरी की रकम से ₹1,24,000/- में खरीदी गई एक यमाहा  MT-15 मोटरसाइकिल (DL14SQ6***), को बरामद किया गया। एक अन्य आरोपित  की तलाश और शेष चोरी का माल बरामद करने के प्रयास जारी हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

अवैध व नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, 40 लाख रुपये कीमत की शराब व स्प्रिट बरामद, 6 लोग अरेस्ट

Ajit Sinha

पंचायत का तुगलकी फरमान, लड़की की फोटो वायरल करने वाले दो लड़कों को पीटा गया,गले में जूतों की माला डाल, किया बहिष्कार-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग वेबसाइटों को संचालित करने वाले अंतरराज्यीय साइबर धोखा धड़ी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x