Athrav – Online News Portal
नोएडा

दो फ्लोर के बीच लिफ्ट के रुक जाने से आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे एक दर्जन स्टूडेंट्स।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा में उचित मेंटेनेंस न होने से लिफ्ट के खराब होने और उसमें लोगों के फंसने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना इलाके में स्थित कमर्शियल बेल्ट में एस एल टावर में का है। जहां एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स लिफ्ट में फंस गए और लिफ्ट दो मंजिलों के बीच रुक गई थी। जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। और मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के लोगों को बुलाकर लिफ्ट के दरवाजे को खुलवाया। इसके बाद एक- एक कर सभी स्टूडेंट्स को बाहर निकाला गया। इस दौरान आधे घंटे तक छात्र लिफ्ट में फंसे रहे.
कमर्शियल बेल्ट में स्थित एस एल टावर के इसी इमारत में एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, अचानक लिफ्ट दो फ्लोर के बीच रुक गई जिससे स्टूडेंट्स लिफ्ट में फंस गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस बीच लिफ्ट के खराब होने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स की छुट्टी हुई थी ज्यादा स्टूडेंट्स लिफ्ट पर सवार हो गए, जिससे लिफ्ट रुक गई और वे लिफ्ट में फंस गए. लगभग आधा घंटे तक लिफ़्ट रुकी रही,

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई फिर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का इलेक्ट्रीशियन ने आकर लिफ्ट का दरवाजा खोल कर सभी स्टूडेंट्स को सकुशल बाहर निकाल लिया। ग्रेटर नोएडा में पिछले लगभग 6 महीने के दौरान 6 से अधिक जगहों पर लिफ्ट के खराब होने, लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं होने से इस प्रकार की घटना हो रही है। लोगों ने मांग की है कि समय-समय पर लिफ्ट की मेंटेनेंस कराई जाए।

Related posts

नॉएडा: चचेरे भाई ने किया अपनी नाबालिक बहन से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पहले अपने ठेले को पलटा,फिर पुलिस पर ठेले पलटने का लगाया गलत आरोप, पुलिस को बदनाम करने हेतु किया वीडियो वायरल ।   

Ajit Sinha

पूर्व राज्यपाल और पूर्व कैबिनेट सचिव का ई-मेल आईडी हैक, परिचितों से रुपये मांग रहे हैं हैकर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x