Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली सरकार बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन की राह को बनाएगी आसान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली में केजरीवाल सरकार बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन की राह और आसान करेगी। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने बुजुर्ग और दिव्यांगों को जारी की जाने वाली पेंशन की स्थिति की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को लाभार्थियों की सुविधा के लिए समयबद्ध तरीक़े से पेंशन जारी करने  का निर्देश दिया। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हम दिल्ली के बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन के लिए जल्द ही पेंशन कार्ड भी जारी करेंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बैठक के दौरान बुजुर्गों को दी जा रही पेंशन समेत विभिन्न सुविधाओं के बारे में चर्चा की। जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन को और आसान बनाया जा सके। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से बुजुर्गों और दिव्यांगों को दी जा रही पेंशन की स्थिति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध तरीके से भुगतान करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने ओल्ड एज होम्स में दी जाने वाली सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ओल्ड एज होम रहने वाले बुजुर्गों के लिए स्वस्थ, भोजन और मनोरंजन  का भी ध्यान रख रही है। जिससे परिवार से दूर रह रहे बुजुर्गों को अपने परिवार की कमी महसूस ना हो सके। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार हर महीने करीब 4 लाख 52 हज़ार बुजुर्गों को पेंशन देती है। इसमें बुजुर्गों को ढाई हज़ार रुपये पेंशन प्रदान करती है। वही क़रीब एक लाख 14 हज़ार दिव्यांगों को ढाई हज़ार रुपये पेंशन देती है।

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बुजुर्ग और दिव्यांगों हर महीने सरकार के तरफ़ से दी जाने वाली पेंशन का इंतज़ार करते है। इसमें हमारा दायित्व बनता है कि उन्हें वह पेंशन समयबद्ध तरीके से जारी करें। इससे उन्हें रोज़ मारा की चीजें लेने में सुविधा मिलेगी। बुजुर्ग और दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन योजना के लिए जल्द ही पेंशन कार्ड जारी की जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। हम सबकी ज़िंदगी में हमारे बुजुर्गों का स्थान बहुत बड़ा होता है। हमारे बीच कुछ बुजुर्ग ऐसे भी होते हैं, जिनके पास उनका अपना घर नहीं होता। ऐसे सभी बुजुर्गों के बेटे के रूप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने उनके रहने के लिए ओल्ड एज होम्स में विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया करा रहे हैं। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्लीवासियों के बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ और आदतन अपराधी गुड्डू के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुड्डू के पैर में लगी गोली।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली ऑटोमोबाइल पार्ट्स के बड़े कारोबार का किया भंडाफोड़ किया,90 लाख नकली सामान जब्त

Ajit Sinha

भगवान श्रीराम हमारे लिए आदर्श हैं, हमें उनके जीवन और आदर्श से बहुत कुछ सीखना है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x