Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

दिल्ली ब्रेकिंग: आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी से मिले शरद पवार, कहा मिलकर लोकतंत्र को बचाएंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी को खुशी है कि शरद पवार  ने डायरेक्टली मुंबई से यहाँ पर आकर हमारा मार्गदर्शन किया और कल जो हम, राहुल गांधी , नीतीश कुमार  और तेजस्वी यादव  ने बातचीत की थी कि देश में अपोजीशन में यूनिटी हम रखेंगे और सभी मिलकर, देश में आज जो घटनाएं घट रही हैं,देश को बचाने के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए और फ्रीडम ऑफ स्पीच, एक्सप्रेशन, नौजवानों के एम्प्लॉयमेंट के लिए और इंफ्लेशन जैसे जो इशूज हैं, ऐसी सारी चीजों को लेकर, जो ऑटोनोमस बॉडीज का जो मिसयूज हो रहा है, इन सब चीजों को लेकर, हम एक होकर लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं और एक-एक करके हम सबसे बात करेंगे।

कल आपने देखा था कि दो पार्टियाँ मिली थी, कांग्रेस भी थी। आज शरद पवार भी आए हैं और उनका भी यही कहना है कि सबसे मिलकर हम बात करेंगे और एक होकर आगे चलने की पूरी कोशिश करेंगे।तो इसीलिए मैं यही चाहता हूँ कि हम मिलकर काम करें, देश के लिए और देश के हित में। तो इसके लिए हम सबसे मिल रहे हैं और यही विचार पवार  का भी है कि सबसे मिलना चाहिए और जितनी भी लाइकमाइंडेड पार्टीज़ हैं और दूसरे भी हैं, देशहित में काम करने वाले, सबको लेकर हमें चलना चाहिए। यही डिस्कशन हुआ है। यही बात आपके सामने मैं रख रहा हूँ।राहुल गांधी ने कहा कि जो खरगे और  पवार ने कहा है कि एक प्रोसेस चालू हुआ है, अपोजीशन को एक करने की शुरुआत है। हम सब पार्टियाँ इस प्रोसेस के लिए कमिटेड हैं। 

Related posts

रुद्रप्रयाग के घोलतीर के पास अलकनंदा नदी में 18 सीटर बस गिरी, 3 की मौत , 7 घायल, 10 यात्रियों के लापता होने की खबर है।

Ajit Sinha

घर में अंगीठी जलाकर सोए 4 लोगों की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत, मरने वालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार बनाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x