Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

जेएनयू में नॉनवेज खाने को लेकर हुए विवाद में केस हुआ दर्ज: एबीवीपी छात्रों पर लगा हैं, मारपीट करने का गंभीर आरोप।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: थाना वसंत कुञ्ज, दिल्ली में बीती रात अज्ञात एबीवीपी छात्रों के खिलाफ जेएनयूएसयू ,डीएसएफ और आइसा के एक समूह से आज सुबह शिकायत मिली , इस शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 , 341 , 506 , 509 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज की गई हैं। इस केस की तथ्यात्मक/वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने और दोषियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

उधर, एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने भी सूचित किया है कि वे आज सुबह शिकायत दर्ज कराएंगे. वही आवश्यक प्राप्त होने पर उचित विधिक कार्रवाई  की जाएगी। ये जानकारी डीसीपी दक्षिण -पश्चिम जिला ने दी हैं। 

देर शाम नॉनवेज खाने से रोकने को लेकर हुए छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, इस हिंसक झड़प में कई छात्र -छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस हर पहलु पर बारीकी नजर बनाए हुई हैं , और आगे की कार्रवाई की बात कह रही हैं। सभी घायलों को नजदीक के अलग -अलग हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद:ऑटो के किराए को लेकर हुए विवाद में हत्या करने के मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने मुख्य आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने तत्काल प्रभाव से असम कांग्रेस कमिटी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं , लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

दो एम्बुलेंस में मोटी रकम लेकर 16 मजदूरों को मरीज बना कर बिहार ले जाते हुए को पुलिस ने पकड़ा, देखिए इस वीडियो में। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x