Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली नोएडा राजनीतिक राष्ट्रीय

ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा हिन्दू-मुसलमान करके आपको बांटने की कोशिश कर रही है. जबकि, असल मुद्दों पर चुप : प्रियंका गांधी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी आज दादरी से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चोटीवाला के समर्थन में प्रचार करने के लिए ग्रेटर नोएडा के दादरी पहुंची. सड़क के दोनों खड़े लोगों ने प्रियंका गांधी और दीपक पर फूल बरसाकर स्वागत किया. दादरी में रोड शो के दौरान प्रियंका ने लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की और मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला. जिसके बाद वह बुलंदशहर के लिए रवाना हो गईं.

कार पर खडी प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी और कांग्रेस के जयकारे लगाते और फूल बरसाते सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया प्रियंका ने दादरी तहसील के नजदीक से दादरी तिराहे तक बिना अनुमति के रोड शो किया जिसके कारण रोड शो के दौरान के दौरान हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार भी देखने को मिली. इस दौरान कोविड गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं नामोनिशान देखने को नहीं मिला. दादरी में रोड शो के दौरान प्रियंका ने लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की और मौजूदा उत्तर प्रदेश भाजपा पर हमला बोला. प्रियंका ने कहा, भाजपा हिन्दू-मुसलमान करके आपको बांटने की कोशिश कर रही है. जबकि, असल मुद्दों पर यूपी की सरकार चुप है. चुनाव को विकास के आधार पर लड़ना चाहिए. कांग्रेस महासचिव ने कहा ने कहा, ‘जो जनता के मुद्दे हैं इन चुनावों में वही उठाने चाहिए. उन्हीं मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. मैं कहना चाहती हूं कि जाति और सांप्रदायिकता पर आधारित चुनाव कभी नहीं लड़ना चाहिए. हमारी पार्टी इस सोच का विरोध करती है. कांग्रेस ने आधिकारिक महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान शुरू किया है. प्रियंका की ओर से कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं वाला पत्र भी बांटा गया . पोस्टकार्ड की आकार वाले गुलाबी रंग के इस पत्र को शक्ति संवाद का नाम दिया गया है. प्रियंका गांधी के रोड शो के चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. जिसे खुलवाने में पुलिस वालों को पसीने आ गए. इस रोड शो के बाद कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पार्टी के दूसरे प्रत्याशी के लिए वोट मांगने बुलंदशहर रवाना हो गईं. प्रियंका के जिले से जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली.

Related posts

दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही “आप” सरकार, सीएम आतिशी

Ajit Sinha

पुलिसकर्मियों ने दी 10 लाख की मदद: आईसीयू में जीवन के लिए संघर्ष कर रही स्वीटी के मदद के लिए आगे आए लोग।

Ajit Sinha

पश्चिम बंगाल में जहां एक ओर ममता सरकार को लेकर भयं कर जनाक्रोश दिखाई देता है-गृह मंत्री अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x