Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद हरियाणा

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पलवल में कार्यरत क्लर्क दीपक को ₹14000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज पलवल के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में तैनात क्लर्क दीपक कुमार को ₹14000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से राशन डिपो की पासिंग करने के बदले में कमीशन के तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि क्लर्क दीपक कुमार जिला पलवल के जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक में कार्यरत है और वह शिकायतकर्ता से डिपो की पासिंग करने के बदले में कमीशन के तौर पर ₹14000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी को 14 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबादके पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले को चलने की नहीं होगी अनुमति-पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आधा दर्जन बदमाशों ने एक ब्यापारी को स्कार्पिओ गाडी सहित अपहरण कर, होडल के जंगल में ब्यापारी फेंका, गाड़ी, मोबाइल लूटकर ले गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x