Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस और एचएसएनसीबी ने पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम, 1988 के प्रावधानों को लागू करके नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:  नशे  के खिलाफ जारी मुहिम में, हरियाणा पुलिस और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों में अवैध तस्करी की रोकथाम (पीआईटीएनडीपीएस )  अधिनियम, 1988  के प्रावधानों को लागू करके  नशा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा ,शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम नशा तस्करी नेटवर्क के मुख्य संचालकों जैसे फाइनेंसरों, किंगपिन आदि जो आम तौर पर पर्दे के पीछे काम करते हैं , पर नकेल कसने के लिए एक शक्तिशाली अधिनियम है।उन्होंने कहा कि एक बार पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत निवारक हिरासत आदेश जारी होने के बाद, हिरासत में लिए गए व्यक्ति को कम से कम एक वर्ष के लिए हिरासत में रखा जा सकता है।

इसके अलावा, बंदी और उसके रिश्तेदारों/सहयोगियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति भी एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त की जा सकती है।कपूर ने कहा कि इसी के अनुसरण में, हरियाणा पुलिस को पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी करने वाले 3 तस्करों को हिरासत में लेने के लिए राजस्व विभाग,वित्त मंत्रालय से और बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी करने वाले 6 तस्करों को हिरासत में लेने के लिए गृह विभाग से मंजूरी मिल गई है। ये व्यक्ति लंबे समय से गुप्त रूप से नशीले पदार्थों की खरीद, भंडारण और वितरण में शामिल रहे हैं और अभी भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इन 9 तस्करों में से 8 तस्करों को हरियाणा की विभिन्न जेलों में भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए लोग हरियाणा के सोनीपत, महेंद्रगढ़, पानीपत, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकुला और कैथल जिलों से संबंधित हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों की संपत्तियों की पहचान की  जा रही  है ताकि इन तस्करों द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा कुर्क और जब्त किया जा सके। इसके अलावा, एचएसएन सीबी ने आने वाले कुछ हफ्तों में पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत हिरासत में लेने के लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों में फैले 40 से अधिक अन्य प्रमुख नशा तस्करों की भी पहचान की है। शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रदेश से नशे की बुराई को  खत्म करने के कृत संकल्पित है और हरियाणा पुलिस की  युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने की यह मुहिम जारी रहेगी ।

Related posts

पंचकूला पुलिस ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है – को अवश्य देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ओल्ड जोन के संयुक्त आयुक्त एवं क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।

Ajit Sinha

पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगने से दो बदमाश घायल, एक फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x