Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

ऑपरेशन पीछा करो” के तहत भ्रष्टाचार मामलों एक प्राचार्य सहित तीन लोग पकड़े, दो पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज, फरार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा प्रदेशभर में फरार एवं वांछित आरोपितों  की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष 7-दिवसीय अभियान “ऑपरेशन पीछा करो” के अंतर्गत आज शनिवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों में प्रभावी प्रगति दर्ज की गई है। अभियान के तहत करनाल, गुरुग्राम तथा पंचकूला रेंज की टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया तथा गंभीर मामलों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
करनाल रेंज कार्रवाई
एल.टी.सी. जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में फरार आरोपित सुनील कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर (HKRN), सब-ट्रेजरी नरवाना, जिला जींद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों  के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 18 दिनांक 27.06.2025 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
गुरुग्राम रेंज की बड़ी सफलता
खनन विभाग नारनौल से जुड़े फर्जीवाड़े में फरार आरोपित  अजीत, डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अवैध खनन मामलों में फर्जी इनवॉयस अपलोड कर सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप है। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा संख्या 15 दिनांक 16.04.2024 दर्ज है तथा उसे 28.12.2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
छात्रवृत्ति घोटाले में प्राचार्या गिरफ्तार
“ऑपरेशन पीछा करो” के तहत वीना यादव, प्राचार्या, रोहताश डिग्री कॉलेज, मंडी अटेली को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर वर्ष 2017–18 में छात्रवृत्ति योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से लगभग 1.97 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। मामला थाना सेक्टर-5 पंचकूला में दर्ज है।
यमुनानगर में रिश्वत मांगने पर पुलिस कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला द्वारा सी.आई.ए. स्टाफ यमुनानगर के एएसआई उमेश कुमार (नं. 197) एवं सिपाही धर्मवीर सिंह (नं. 20) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों ने एनडीपीएस मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर क्रमशः 50,000 व 20,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में मुकदमा  संख्या 05 दिनांक 23.05.2025 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया है। आरोपित  फिलहाल फरार हैं। अभियान जारी रहेगा

Related posts

कैंसर की महंगी नकली दवाइयां बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश, 4 करोड़ की दवाइयां बरामद, 7 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण के सैम्पल टेस्ट के लिए गुरुग्राम जिले में तीन प्राइवेट लैबोरेट्री को अधिकृत किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले में चार साल से फरार एक आरोपित को बीपीटीपी थाने की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x