Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बारिश के पानी में नहाने कूदे 6 बच्चों की मौत, सभी बच्चों की उम्र 8 वर्ष से 13 वर्ष के बीच हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज शाम को गांव बजघेडा के समीप लगभग 6 एकड़ जमीन पर बने तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई, नहाने गए बच्चों की लगभग उम्र 8 वर्ष  से 13 वर्ष के बीच है। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, गुरुग्राम पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई । मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव, डीसीपी ईस्ट दीपक सहारन भी पहुंचे और रेस्क्यू टीम को आवश्यक  निर्देश दिए और  घटना के बारे में जानकारी हासिल की। रेस्क्यू के लिए मौके पर पंप भी मंगवाएं गए है,ताकि जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन के कार्य को पूरा किया जा सके।  लगभग साढ़े तीन  बजे नहाने गए थे बच्चे 

जानकारी के अनुसार आज  दोपहर के साढ़े 3  बजे के लगभग शंकर विहार कॉलोनी में रहने वाले सात बच्चे जिनकी उम्र लगभग 8 वर्ष से 13 वर्ष  है। वह गांव बजघेडा के समीप  खाली जमीन पर बने तालाब में बारिश का  पानी जमा हो गया था। वहां पर नहाने के लिए पहुंचे। इस दौरान 6  बच्चे कपड़े उतारकर तालाब में नहाने के लिए कूद गए,जबकि एक बच्चा नहाने नहीं गया। बच्चों को डुबता हुआ देखकर बच्चा जोर से चिल्लाता हुआ पास में खड़े गार्ड के पास गया और घटना की सूचना दी गई।उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Related posts

डीसी ने ली स्ट्रक्चरल ऑडिट को लेकर डिवलेपर, फर्म तथा आरडब्ल्यूए सदस्यों की सामुहिक बैठक।

Ajit Sinha

कोरोना वायरस संदिग्ध लोगों के सैंपल क्लेक्शन के लिए जिला के 17 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया हैं: डीसी अमित खत्री

Ajit Sinha

गुरुग्राम : एसटीएफ ने हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, अपहरण के 1.5 लाख के ईनामी बदमाश प्रदीप लोहार उर्फ़ काला को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x