Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम वासियों ने अर्थ आवर के दिन शनिवार को (777000) सात लाख सततर हजार यूनिट की बचत की, धन्यवाद किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: ऊर्जा समिति सभी गुरुग्राम वासियों का धन्यवाद करती है कि उन्होंने अर्थ आवर के दिन 27 मार्च 2021 को 777000 (सात लाख सततर हजार) यूनिट की बचत की।

ऊर्जा समिति के महासचिव संजय कुमार चुघ ने बताया कि शनिवार 27 मार्च को गुरुग्राम बिजली वितरण निगम के दोनों सर्कल एक व दो की बिजली यूनिट की खपत 20544000 हुई जबकि शुक्रवार 26 मार्च को गुरुग्राम बिजली वितरण निगम के दोनों सर्कल एक व दो की बिजली यूनिट की खपत 21221000 हुई थी। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की गई थी कि वह स्वेच्छा से सारे दिन में एक घंटे के लिए बिजली के उपकरण बंद रखें और अर्थ आवर को सफल बनाने में योगदान दें।पर्यावरण को बचाने के लिए सभी ने मिलकर प्रयास किया और धरती को बेहतर बनाने में योगदान दिया। प्रकृति को बचाने के लिए पूरे विश्व ने अर्थ आवर मनाकर, मानवता की खातिर यह कार्य किया। 

Related posts

डार्क जॉन घोषित : गांव पालड़ी में जलस्तर में आया सुधार और अब लोगों को मिल रहा हैं मीठा पानी

Ajit Sinha

निराश्रित बच्चों को दी जा रही है प्रति माह ₹1850 की वित्तिय सहायता: डीसी

Ajit Sinha

अभिभावक अपने बच्चों को विदेश में भेजते समय डंकी जैसे शार्टकट प्रक्रिया को न अपनाएं- विदेशी सहयोग मंत्री राव नरबीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x