Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

डीसीपी अंशु सिंगला और डीसीपी अपराध जयवीर राठी शहीद सिपाही संदीप के परिजनों को दी सांत्वना, सौपे 23 लाख के चेक।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बदमाशों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सिपाही संदीप के परिजनों को सांत्वना देने के लिए डीसीपी मुख्यालय श्रीमती अंशु सिंगला, डीसीपी अपराध जयवीर सिंह उनके गांव कथूरा में पहुंचे। वहां पर मौजूद शहीद संदीप की पत्नी, माता और बच्चों को गले लगाकर श्रीमती अंशु सिंगला ने इस दुख की घड़ी से निपटने के लिए उनकी हिम्मत बढ़ाई।

इस दौरान डीसीपी हेडक्वार्टर और डीसीपी अपराध ने पुलिस कमिश्नर द्वारा दी गई 11 लाख रुपए राशि और क्राइम ब्रांच फरीदाबाद की सभी यूनिट द्वारा इकट्ठा की गई राशि 12 लाख 58 हजार रुपए को आर्थिक सहायता के रूप में दिया गया। परिजनों के लिए पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने दिया संदेश “”शहीद संदीप की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन दुख की इस घड़ी में मदद के लिए फरीदाबाद पुलिस हमेशा शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है””।

Related posts

फरीदाबाद:यहां बसे उत्तराखंड के लोग अब प्रवासी लोग नहीं हैं बल्कि एक मजबूत संगठन हैं- विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कामकाजी महिलाएं भी अपने बच्चों को स्तनपान कर सकती हैं: डॉ. श्वेता मेंदिरत्ता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तत्कालीन जिला नगर योजनाकार, को तुरंत प्रभाव से किया सस्पेंड, 7 फ्लैट्स धारकों को नोटिस जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x