
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के बहलोलपुर में हिंडन नदी में नाव बांधने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।थाना बिसरख क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पानी के तेज बहाव और गहराई में लापता युवकों की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस के साथ NDRF, SDRF और फायर सर्विस की टीमें फौरन मौके पर उतरीं। बोट्स और गोताखोरों की मदद से सघन तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

डूबे युवकों की पहचान बुलंदशहर निवासी शिव राजपूत (19 वर्ष) और सौरव (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक वर्तमान में यूसुफपुर चक, थाना बिसरख क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों युवक नदी किनारे खड़ी नाव में रस्सी बांधने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में समा गए। घटनास्थल पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी मुस्तैदी से चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

