Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

सीएसआर स्कीम में नवोदित खिलाडिय़ों को उपकरण बांटे डीसी निशांत कुमार यादव ने


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: गुरूग्राम के खिलाडिय़ों को किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। खिलाड़ी अपने जज्बे को कायम रखते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने के लिए अथक प्रयास करें। प्रशासन की ओर से उनको पूरा सहयोग और हौंसला दिया जाएगा। स्थानीय नेहरू स्टेडियम परिसर में आज सीएसआर स्कीम के तहत खिलाडिय़ों को बॉक्सिंग एवं हॉकी किट वितरित करते हुए डीसी निशांत कुमार यादव ने आज ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खेल प्रदेश हरियाणा आज पूरे विश्व में अपने खिलाडिय़ों के दम पर जाना जाता है। गुरूग्राम के खिलाड़ी अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करें, इसके लिए उनको समय-समय पर खेल सुविधाएं प्रदान की जाती है। आज इसी कड़ी में ऑरबिस फाइनेंशियल लि. के सहयोग से 50 खिलाडिय़ों को हॉकी किट तथा 25 खिलाडिय़ों को बॉक्सिंग किट दी गई हैं।

इस किट के साथ खिलाडिय़ों को चार बॉक्सिंग बैग भी दिए गए हैं, जिस पर वे प्रैक्टिस कर सकें। उन्होंने कहा कि उभरते हुए खिलाडिय़ों को उन लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो कि खेल जगत में अपना नाम कर चुके हैं। ये खिलाड़ी जीवन में हर तरह के संघर्ष को पार करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचे हैं। संभावना हर बच्चे में होती है, बशर्ते वह अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दे तथा मेहनत करे। इस अवसर पर डीसी निशांत कुमार यादव ने नेहरू स्टेडियम में बन रहे हॉकी एस्टोट्रफ का भी अवलोकन किया। यह एस्ट्रो ट्रफ करीब तीन माह में बनकर तैयार होगा। डीसी ने बताया कि इस कार्य को पूरा करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डीसी ने जूडो प्लेयर शुचिका, खुशी, सुषमा, तैराकी चैंपियन शिवानी कटारिया,फुटबाल प्लेयर पायल व रूपा को भी सम्मानित किया। सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह ने बताया कि ऑरबिस कंपनी ने खिलाडिय़ों को जो सहयोग दिया है, वह बेकार नहीं जाएगा और ये खेल उपकरण उन्हें आगे बढऩे का प्रोत्साहन प्रदान करेंगे। उन्होंने कंपनी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑरबिस ने सामाजिक सहभागिता प्रकट कर एक नेक काम किया है। ऑरबिस कंपनी के प्रमुख विनीत पारेख ने इस मौके पर कहा कि खेलों से हमारे जीवन में अनुशासन आता है, जो कि करियर को सफल बनाने के लिए अति आवश्यक है। कंपनी इस सहयोग को आगे भी जारी रखेगी। खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह ने डीसी व ऑरबिस कंपनी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी संधू बाला, पूर्व प्राचार्य राव राघवेंद्र सिंह, पार्षद वीरेंद्र यादव, ऑरबिस कंपनी के सहायक उपाध्यक्ष अजय कुमार, संध्या, कोच विनेश मल्हान, अशोक कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

शनिवार की रात को पत्नी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या करने वाला पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को डबल डे कर वाया-डक्ट के लिए भी विचार किया जाएगा।

Ajit Sinha

देशी कट्टे बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मौके से मिले कई तैयार हथियार, 5 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x